Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ रेल मंडल ने 4 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला:बेटिकट यात्रा कर रहे 57 हजार लोगों से पेनाल्टी वसूली, अभियान जारी

    3 hours ago

    1

    0

    बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में फरवरी महीने में चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान हजारों लोगों से जुर्माना वसूला गया और रेलवे को तय लक्ष्य से ज्यादा राजस्व भी मिला। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक फरवरी 2026 में लखनऊ मंडल की टिकट जांच टीम ने 57771 पेनल्टी केस दर्ज किए। यानी इतने यात्रियों को बिना टिकट या गलत टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। ट्रेनों और स्टेशनों पर लगातार जांच अभियान चलने की वजह से बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए। जुर्माने से रेलवे को करीब चार करोड़ रुपए की आय टिकट जांच अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों से रेलवे ने 3 करोड़ 90 लाख 68 हजार 549 रुपए का जुर्माना वसूला। यह रकम रेलवे के तय लक्ष्य से करीब 10.85 प्रतिशत ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता टिकट जांच स्टाफ की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान का नतीजा है। अधिकारियों ने टीम की सराहना की मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए अधिकारियों और टिकट जांच कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए आगे भी विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे। वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने भी टिकट जांच स्टाफ और संबंधित विभागों की सराहना की। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रेनों और स्टेशनों पर अचानक और सघन जांच अभियान लगातार चलाए जाएं, ताकि रेलवे के राजस्व की सुरक्षा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में युवक को पीटकर मार डाला:होली पर झगड़े के बाद अकेला पाकर दो युवकों ने किया हमला, दोनों गिरफ्तार
    Next Article
    मथुरा में बेटे ने पिता पर चाकू से हमला किया:शराब के लिए पैसे न देने पर, पिता गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment