Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में सियार का महिला पर हमला, अस्पताल में भर्ती:हाथों को जबड़ों में लेकर घसीटा, परिजनों ने पीटकर मारा

    11 hours ago

    1

    0

    महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में एक जंगली सियार ने बकरियां चरा रही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के परिजनों ने बहादुरी दिखाते हुए सियार को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला और महिला की जान बचाई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना कुलपहाड़ कस्बे के नन्ना ढाबा के पास हुई। 40 वर्षीय रामकुंवर अपने घर के पास बकरियों की देखभाल कर रही थीं, तभी अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने रामकुंवर का हाथ अपने जबड़ों में जकड़ लिया और उन्हें घसीटने लगा। महिला के दर्द से कराहने की चीखें सुनकर उनके पति मैयादीन, देवर घनश्याम और देवरानी अनीता तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि सियार महिला का हाथ छोड़ने को तैयार नहीं था और उसे लगातार अपना निवाला बनाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान देवर घनश्याम ने अपनी जान की परवाह किए बिना सियार की गर्दन को पीछे से दबोच लिया। पति मैयादीन और देवरानी अनीता ने भी मोर्चा संभाला और महिला को बचाने के लिए लाठी-डंडों के साथ सियार पर हमला कर दिया। काफी देर तक चले इस संघर्ष के बाद सियार बेदम होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद रामकुंवर का हाथ सियार के जबड़े से आजाद हो सका। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ RTO में आज से दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू:एकमुश्त कर व्यवस्था पर जागरूकता, मौके पर निस्तारण का दावा, ग्राहक बोले - हमे तो कोई लाभ नहीं
    Next Article
    पंकज धवरैया का धरना जारी:यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना, प्रशासन ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment