Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से अबूधाबी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान शुरू:रोजाना दोपहर 3:15 बजे लखनऊ से उड़ान, शाम 5:45 बजे पहुंचेगी अबूधाबी

    20 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अबूधाबी जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बृहस्पतिवार से लखनऊ और अबूधाबी के बीच अपनी सीधी दैनिक विमान सेवा शुरू कर दी है। नई सेवा शुरू होने के साथ ही इस अंतरराष्ट्रीय रूट पर यात्रियों को अब दो एयरलाइनों की नॉन-स्टॉप उड़ानों का विकल्प मिलेगा। रोजाना संचालित होगी सीधी उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे लखनऊ से रवाना होकर स्थानीय समयानुसार शाम 5:45 बजे अबूधाबी पहुंचेगी। वहीं वापसी में उड़ान संख्या आईएक्स-902 शाम 6:45 बजे अबूधाबी से उड़ान भरकर रात 12:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी। यात्रियों को मिलेगा दूसरा विकल्प अब तक लखनऊ और अबूधाबी के बीच केवल इंडिगो की सीधी उड़ान 6ई-1415 संचालित हो रही थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस रूट पर संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को किराये, समय और एयरलाइन के चयन में अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ भी मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    14 साल की भतीजी को सगा फूफा भगा ले गया:तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, पीड़िता बरामद
    Next Article
    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बाबा विश्ननाथ की पूजा-अर्चना:बनकटी हनुमान मंदिर में मत्था टेका, बोले- लोगों को हनुमान की गदा पर विश्नास रखना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment