Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने बाबा विश्ननाथ की पूजा-अर्चना:बनकटी हनुमान मंदिर में मत्था टेका, बोले- लोगों को हनुमान की गदा पर विश्नास रखना चाहिए

    22 hours ago

    1

    0

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार सुबह 8 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित बनकटी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर केशव मौर्य ने कहा- एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों को कानून पर भरोसा रखना चाहिए। साथ ही हनुमान जी महाराज की गदा पर भी भरोसा रखना चाहिए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। इस दौरान वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे। बुधवार रात 8 बजे ही केशव मौर्य वाराणसी पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। काशी के विकास पर जताई खुशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी और पूर्वांचल के लिए घोषित करीब 25 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का स्वागत करते हुए केशव मौर्य ने कहा- यह बजट काशी और आसपास के जिलों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में काशी की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। आज यहां विकास, आधुनिक सुविधाओं और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम दिखाई देता है। हनुमान जी महाराज की गदा पर भी भरोसा रखें अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा- यह दुखद घटना है। पुलिस और एसआईटी पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। सभी लोगों को कानून पर भरोसा रखना चाहिए। लोगों को हनुमान जी महाराज की गदा पर भी भरोसा रखना चाहिए। सपा सरकार में अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चली थीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक वायरल पोस्टर को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव ऐसे परिवार से आते हैं, जिसके मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में अयोध्या में निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने हमेशा राम, शिव और कृष्ण के प्रति सम्मान का भाव नहीं दिखाया। उनके ऐसे बयान और पोस्ट से रामभक्तों, राष्ट्रभक्तों और संत समाज की भावनाएं आहत होती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से अबूधाबी एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान शुरू:रोजाना दोपहर 3:15 बजे लखनऊ से उड़ान, शाम 5:45 बजे पहुंचेगी अबूधाबी
    Next Article
    श्रावस्ती एचपीवी टीकाकरण में यूपी के टॉप-10 जिलों में:3,500 किशोरियों को लग चुकी वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment