Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से कालिंजर किला के लिए निकले 60 बाइकर्स:पर्यटन मंत्री बोले- यूपी में एडवेंचर टूरिज्म बढ़ाएंगे, द राइडिंग चैप्टर को दिखाया फ्लैग

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से बांदा के कालिंजर किला जाने के लिए 60 बाइकर्स रवाना किए गए। इन्हें पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फ्लैगऑफ कर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि यूपी में एडवेंचर टूरिज्म बढ़ाएंगे। हालांकि, मंत्री ने अपने बयान में कालिंजर किले को महोबा जिले में होना बताया, जबकि किला बांदा में है। मंत्री ने रविवार सुबह 8 बजे राजधानी के 1090 (वीमेन पावर लाइन) चौराहे से द राइडिंग चैप्टर विजिट माई स्टेट का उद्घाटन किया। कहा कि यूपी में पर्यटन की अपार संभावना है। इसे हमें मिलकर आगे बढ़ाना चाहिए। कालिंजर किला ऐतिहासिक है। यहां तक की यात्रा एडवेंचर टूरिज्म के नाम से प्रमोट की जाएगी। इसे आगे बढ़ाया जाएगा। ताकि, देश और दुनिया के लोग यूपी के पर्यटन को जान सकें, समझ सकें और यात्रा करें। पर्यटन प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि राइडर्स को पूरी यात्रा में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए सारी व्यवस्था की गई है। हर जिले में इनसे और बाइकर्स जुड़ते जाएंगे। सभी डीएम को इस राइड की जानकारी है। 3 तस्वीरें देखिए- अब मंत्री ने जो कहा, सुनिए- पर्यटन मंत्री बोले- महोबा में है कालिंजर किला राइडिंग चैप्टर शुरू करने का उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में तमाम ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को पता नहीं है। उन स्थानों के बारे में लोग कैसे जानें, उनका आकर्षण बढ़े। इसी के दृष्टिगत एडवेंटर टूरिम के दृष्टिगत आज महोबा के कालिंजर के किले तक 1090 से यात्रा आरंभ हो रही है। ये कालिंजर किले तक जाएगी। विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 165 राइडर्स की यह यात्रा सुखद होगी। वेलनोन होगी। देश और दुनिया को नया मैसेज देगी कि उत्तर प्रदेश में भी एडवेंटर टूरिम की अपार संभावना है। देश और दुनिया के पर्यटक उत्तर प्रदेश आएंगे। ये जो राइडर्स हैं, इनमें कई जिलों के लोग शामिल हैं। लखनऊ के ज्यादा हैं। फोर्ट टूरिज्म बढ़ाने के लिए अभियान चला रहे टूरिज्म विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि कालिंजर फोर्ट बेहद खूबसूरत जगह है। उसे अभी एक्सप्लोर करने की जरूरत है। फोर्ट टूरिज्म बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया गया है। कर्नाटक और मुंबई में इस तरह का एडवेंचर टूरिज्म बढ़ा है। मंत्री के कार रैली की तारीफ की है। सभी जिलों में एंबुलेंस की व्यवस्था है। जिलाधिकारियों को इसके बारे में जानकारी है। एक्सपर्ट की देखरेख में यह किया जा रहा है। मंत्री को बाइकर्स ने पौधा भेंटकर वेलकम किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    24 लाख की चांदी पर राजस्थान के कारीगर का दावा:अधिवक्ता बोले- गलती से बैग भूले, मंदिर के बाहर मुस्लिम रिक्शा चालक को मिला था
    Next Article
    सावन में सोमवार को नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी:वाराणसी में रविवार को चलेंगी कक्षाएं, नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment