Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन में सोमवार को नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी:वाराणसी में रविवार को चलेंगी कक्षाएं, नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों पर लागू होगा नियम

    19 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सावन महीने के दौरान स्कूलों में पढ़ाई का समय बदला गया है। काशी में आस्था का जनसैलाब उमड़ता है। ऐसे में शहर में वाहनों को प्रतिबंधित किया जाता है। कई रुट पर डायवर्जन होता है। जिससे लोगों को असुविधा भी होती है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को असुविधा से बचाने के लिए वाराणसी नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय सावन के सभी सोमवार को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सावन भर नगर क्षेत्र के सभी विद्यालय रविवार को खुलेंगे। ताकि छात्रों और उनके अभिवावकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सावन के सोमवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया - सावन माह को उमड़े वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए वाराणसी नगर क्षेत्र के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएससी, आईसीएससी, नमदरसा और संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों को सावन के सोमवार पर बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया है। आज खुले हैं स्कूल, कल रहेगी छुट्‌टी वाराणसी में DIOS के इस निर्देश के बाद ज्यादातर स्कूल रविवार यानी आज खुले हुए हैं। सभी स्कूलों में आज पढ़ाई होगी और स्वान के प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। यह व्यवस्था रक्षाबंधन तक जारी रहेगी। बता दें की सावन में काशी में लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से कालिंजर किला के लिए निकले 60 बाइकर्स:पर्यटन मंत्री बोले- यूपी में एडवेंचर टूरिज्म बढ़ाएंगे, द राइडिंग चैप्टर को दिखाया फ्लैग
    Next Article
    झांसी में दुकान के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी:9.20 लाख रुपए कैश और चांदी की बुर्राक चुराकर ले गए चोर, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment