Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ी से घूमकर रेकी करते, शॉप के शटर तोड़कर हैंडसेट चुराते

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 41 मोबाइल फोन, 2 टैबलेट, अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल लग्जरी कार और बाइक बरामद की गई। मोबाइलों की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। एडीसीपी नॉर्थ रिषभ रूणवाल ने बताया- 22 फरवरी को जानकीपुरम गार्डन निवासी अभिषेक चौधरी ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। चोर करीब 30 नए मोबाइल, 10 पुराने मोबाइल, 4 टैबलेट और 10 हजार रुपए नकद ले गए थे। पुलिस मड़ियांव थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी थी। बहराइच के रहने वाले आरोपी मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह मड़ियांव के यादव चौराहे के पास लोखड़िया मोड़ सर्विस रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (23), जीशान (26), अजमत अली उर्फ मंटू (25) और समीर उर्फ डाबर (19) के रूप में हुई है। सभी लखनऊ और बहराइच के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 41 मोबाइल, 2 टैबलेट के अलावा 2 अवैध देशी तमंचे (.303 बोर), 1 रिवॉल्वर (.32 बोर) और कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई हुंडई वर्ना कार और दो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहले बाइक और कार से इलाके की रेकी करते थे। इसके बाद बंद दुकानों का शटर और ताला तोड़कर मोबाइल व टैबलेट चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान नेपाल ले जाकर बेच देते थे और रुपए आपस में बांट लेते थे। आरोपी चोरी के दौरान हथियार साथ रखते थे। पुलिस जुटा रही आपराधिक इतिहास बरामद सामान का संबंध मड़ियांव समेत अलीगंज, जानकीपुरम, चिनहट और इटौंजा थानों में दर्ज कई चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से भी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अंडे पर एक्सपायरी और लेइंग डेट लिखनी होगी:1 अप्रैल से लागू होगा नियम; 18 मार्च को अंडा डिस्ट्रीब्यूटर्स की बड़ी बैठक
    Next Article
    बाराबंकी में 3.37 करोड़ के बस स्टेशन का लोकार्पण:मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिखाईं 5 बसों को हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment