Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 3.37 करोड़ के बस स्टेशन का लोकार्पण:मंत्री दयाशंकर सिंह ने दिखाईं 5 बसों को हरी झंडी

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी के रामसनेहीघाट में मंगलवार को एक नवनिर्मित बस स्टेशन का लोकार्पण किया गया। लगभग 3 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से बने इस बस स्टेशन का उद्घाटन परिवहन दयाशंकर सिंह ने राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के साथ मिलकर किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से अब क्षेत्र में आवागमन और परिवहन व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस परियोजना को साकार करने में क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य रसद नागरिक आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री परिवार के डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि मंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग की पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना किया। नया बस स्टेशन लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर नगर पंचायत रामसनेहीघाट के बैशनपुरवा गांव के पास बनाया गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 200 बसों के ठहराव का प्रस्ताव है। इस बस स्टेशन से बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, हैदरगढ़, रायबरेली, प्रयागराज, कौशांबी, दिल्ली और चित्रकूट जैसे प्रमुख शहरों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि बस स्टेशन के अभाव में लोगों को बस पकड़ने के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और यह बस स्टेशन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्र सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से मोबाइल चुराकर नेपाल में बेचने वाले 4 गिरफ्तार:लग्जरी गाड़ी से घूमकर रेकी करते, शॉप के शटर तोड़कर हैंडसेट चुराते
    Next Article
    मौनी मंदिर में 51 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह:जालौन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लिए सात फेरे, विधायक ने आशीर्वाद दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment