Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ समेत 20 शहरों में बारिश, पूरे यूपी में अलर्ट:अस्पताल में भरा पानी, सीतापुर में स्कूल बंद; कानपुर में 500 घरों में घुसा पानी

    6 hours ago

    1

    0

    मानसून ने फिर से पूरे यूपी को कवर कर लिया है। सोमवार सुबह 5 बजे से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 20 शहरों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए होने की वजह से अंधेरे जैसा माहौल है। संभल में देर रात इतनी बारिश हुई कि सरकारी अस्पताल के बाहर एक फीट पानी भर गया। गलियों में लोग घुटनों तक पानी में चलते नजर आए। बारिश की वजह से सीतापुर में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। लखनऊ में 3 घंटे से हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में सड़कें-गलियां जलमग्न हो गई हैं। यहां रविवार को इस सीजन में एक दिन में सबसे ज्यादा 40.9 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 46 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इधर, यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। कानपुर-उन्नाव में गंगा किनारे बसे इलाके जलमग्न हो गए हैं। 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। सड़कों और गलियों में नावें चल रही हैं। लोग छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी और बरदहा नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। रामघाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। वाराणसी में घाट के किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल भी जलमग्न हो गया है। रविवार की बात करें तो लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, वाराणसी समेत 40 शहरों में झमाझम बारिश हुई। रायबरेली में सरकारी अस्पताल में पानी भर गया। फर्रूखाबाद में नेकपुर पुल के पास करीब 150 मीटर कासगंज-कानपुर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रहा है। जैसे-जैसे यह आगे बढ़ रहा है, कमजोर पड़ता जा रहा है। हालांकि, इसके प्रभाव से उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर मजबूत होता जाएगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। अच्छी बारिश हो रही है। अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा के युवक की यूरोप में मौत,बहन ने दी मुखाग्नि:समुद्र देखने गया तो डूबा, ₹15 लाख लगाकर विदेश भेजा था; पिता की पहले मौत हो चुकी
    Next Article
    16 रुपये की सेल का ऑफर देने वाले 2 गिरफ्तार:ढाई घंटे पहले से जुटने लगी थी भीड़,रईस आलम ने लोगों पर हुड़दंग मचाने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment