Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ सिविल अस्पताल में लागू हुआ टोकन सिस्टम:OPD मरीजों को बड़ी राहत, अब बिना लंबी कतारों के मिलेगा इलाज

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल की OPD में अब मरीजों को घंटों तक लंबी कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल प्रशासन ने OPD में टोकन व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे प्रतिदिन आने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य भीड़भाड़ को कम करना और मरीजों के समय की बचत करना है। सिविल अस्पताल की OPD में हर दिन करीब तीन से चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। बड़ी संख्या में मरीजों के आने के कारण पहले लंबी-लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 17 विभागों में यह टोकन प्रणाली शुरू की है। मरीजों को दिया जाएगा टोकन नंबर मरीजों को अब एक टोकन नंबर दिया जाएगा और उन्हें अपनी बारी आने पर ही डॉक्टर के पास जाना होगा। इससे अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ कम होगी और व्यवस्था बेहतर होगी। यह कदम मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक, यह पहल मरीजों को कतार में लगने से बचाने के लिए शुरू की गई है। इन विभागों में लागू हुई व्यवस्था आर्थोपैडिक, मेडिसिन, एंटी रैबीज, गाइनी, सर्जरी, चेस्ट, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, डेंटल, कार्डियोलॉजी समेत अन्य विभाग हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर मैडम ने चकमा देकर फूंका मंत्री का पुतला:विधायक ने अफसरों की बत्ती जलाई, इकरा को चाहिए 12% का आशीर्वाद
    Next Article
    लखनऊ में बिजली कटौती से आधी रात को बवाल:गुस्साए लोगों ने पावर हाउस पर बोला धावा, अफसर भागे; 2 थानों की पुलिस बुलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment