Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC का मोबाइल हैक:IAS-PCS अफसरों को क्यूआर कोड भेजकर मांगे पैसे, छत्तीसगढ़ मिली हैकर की लोकेशन

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार का निजी मोबाइल नंबर 18 फरवरी को हैक कर लिया गया। 40 से ज्यादा IAS और PCS अधिकारियों को मैसेज व क्यूआर कोड भेजकर 20 हजार, 40 हजार 48 हजार रुपए तत्काल ट्रांसफर करने को कहा। 2 दिन बाद पैसे वापस करने का भरोसा दिया। मैसेज से अफसरों को शक हुआ तो उन्होंने प्रथमेश कुमार से संपर्क किया। इसके बाद प्रथमेश कुमार ने ज्वाइंट सीपी बबलू कुमार को कॉल करके घटना की जानकारी दी। इस पर साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रथमेश कुमार का मोबाइल हैकर के कंट्रोल से बाहर हुआ। हैकर की लोकेशन छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर में मिली है। पुलिस टीम उसकी तलाश में गई है। वित्त नियंत्रक से भी मांगे 40 हजार हैकर ने प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक दीपक सिंह से भी 40 हजार रुपए की मांग की गई। हालांकि जिन अधिकारियों को संदेश मिला, वे उपाध्यक्ष की कार्यशैली से परिचित थे। उन्हें तुरंत शक हुआ और किसी ने भी रकम ट्रांसफर नहीं की। समय रहते सतर्कता बरतने से आर्थिक नुकसान टल गया। डेढ़ घंटे तक हैकर के कब्जे में रहा नंबर एलडीए सूत्रों के मुताबिक, उपाध्यक्ष का मोबाइल करीब डेढ़ घंटे तक हैकर के नियंत्रण में रहा। रात 11 बजे के बाद साइबर टीम ने नंबर का एक्सेस दोबारा सुरक्षित कर लिया। फिलहाल मामले में एफआईआर के लिए तहरीर नहीं दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त को दी सूचना घटना की जानकारी मिलते ही उपाध्यक्ष ने संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार को अवगत कराया। सूचना पर पुलिस की साइबर टीम एलडीए कार्यालय पहुंची और देर रात तक डिजिटल ट्रेल खंगालती रही। तकनीकी जांच में संदिग्ध की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी छत्तीसगढ़ के जमशेदपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है। एलडीए की अपील प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया है कि उपाध्यक्ष का निजी मोबाइल नंबर हैक हुआ था। सभी अधिकारियों और संबंधित लोगों से अपील की गई है कि उक्त नंबर से प्राप्त किसी भी कॉल या मैसेज पर अगली सूचना तक प्रतिक्रिया न दें। अपर सचिव के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी इधर, एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भी ठगी की कोशिश की गई। साइबर ठगों ने उनके परिचितों को मैसेज भेजकर मोबाइल नंबर और पैसों की मांग की। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिचितों ने सीधे फोन कर जानकारी दी। जांच में सामने आया कि जालसाजों ने उनकी प्रोफाइल फोटो और नाम का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट अकाउंट तैयार किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MDA की गोविंदपुरम योजना लांच,80% भूखंड रिजर्व:50% कास्ट रिजर्वेशन के बाद MP-MLA कोटा;आवास विकास-निगम और MDA कर्मचारियों के लिए भी भूखंड रिजर्व
    Next Article
    बर्तन विक्रेता हत्याकांड का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं:पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं, परिवार ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment