Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बर्तन विक्रेता हत्याकांड का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं:पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं, परिवार ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    बागपत के के सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में नलकूप के पास मिले बर्तन विक्रेता सद्दाम की हत्या के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार जांच में जुटी हुई हैं। मृतक सद्दाम मूल रूप से संभल का निवासी था। वह बागपत में रहकर बर्तन बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। चार दिन पहले वह रोजाना की तरह बर्तन बेचने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका लहूलुहान शव नलकूप के पास जंगल में पड़ा मिला। फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी खंगाले सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है, ताकि घटना से जुड़े संदिग्धों की पहचान की जा सके। तीन टीमें कर रहीं जांच पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दे रही हैं और संभावित आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, पीड़ित परिवार ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC का मोबाइल हैक:IAS-PCS अफसरों को क्यूआर कोड भेजकर मांगे पैसे, छत्तीसगढ़ मिली हैकर की लोकेशन
    Next Article
    खुले में उड़ती खोई, आंखों में जलन:नियमों की धज्जियां उड़ा रही यशपक्का पेपर्स लिमिटेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment