Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति कार्यालय घेरा:बोले- साइबर लाइब्रेरी का AC खराब, इंटरनेट बंद; 2 दिन का अल्टीमेटम

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने गुरुवार दोपहर कुलपति कार्यालय का घेराव किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने साइबर लाइब्रेरी के एसी और इंटरनेट सही कराने व टाइमिंग बढ़ाने की मांग की। विश्वविद्यालय प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो दोबारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों का कहना है कि इसके बाद होने वाले आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। खराब एसी और इंटरनेट सेवा से परेशानी प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि साइबर लाइब्रेरी में पढ़ाई का माहौल लगातार प्रभावित हो रहा है। कई एसी लंबे समय से खराब हैं। इंटरनेट सेवा भी नियमित रूप से बाधित रहती है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पाठ्यक्रमों की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने मांग की कि सभी खराब एसी तत्काल ठीक कराए जाएं। इंटरनेट सेवा सुचारु की जाए और लाइब्रेरी का समय प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक किया जाए। पुराने आश्वासन पूरे न होने पर छात्रों में नाराजगी छात्र नेता अनुराग चौधरी ने कहा कि पिछले महीने कुलपति के साथ हुई वार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने साइबर लाइब्रेरी को सप्ताह के सातों दिन खोलने और उसके संचालन समय में विस्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग पर फरसे से हमले का आरोप: सिर फटा:उंगली में फ्रैक्चर; बांदा एसपी से हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग
    Next Article
    प्रयागराज में पेपर लीक- छात्रों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन:छात्रों ने कहा- शिक्षा-गृह मंत्री से इस्तीफा दें , PM तोड़ें चुप्पी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment