Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में पेपर लीक- छात्रों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन:छात्रों ने कहा- शिक्षा-गृह मंत्री से इस्तीफा दें , PM तोड़ें चुप्पी

    20 hours ago

    1

    0

    पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर कथित बर्बर दमन के विरोध में गुरूवार को प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए), ऐक्टू और भाकपा-माले की ओर से आयोजित इस विरोध सभा में आंदोलन कर रहे छात्रों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठन का कहना है कि देशभर के छात्र-नौजवान पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर गुस्से में हैं। सरकार छात्रों के सवालों पर जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठियों में कीलें ठोककर हमला किया, बिजली के झटकों का इस्तेमाल किया और कई प्रदर्शनकारियों, यहां तक कि बच्चों तक को निशाना बनाया गया । प्रदर्शन कर रहे छात्रा सोनिया ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि पेपर लीक की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए । उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी इस्तीफा देने की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़कर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा। जब तक जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को शेमफुल बताते हुए उसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनों के बाद जंतर-मंतर पर भीड़ और ज्यादा बढ़ गई है और देश के अलग-अलग हिस्सों में इस कार्रवाई के खिलाफ नाराजगी फैल रही है । आरवाईए प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक जवाबदेही खत्म होती जा रही है और छात्र-नौजवान अपने भविष्य की लड़ाई छोड़ने वाले नहीं हैं। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सभा में यह संदेश दिया गया कि पेपर लीक और दमन के खिलाफ यह आंदोलन सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई है
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति कार्यालय घेरा:बोले- साइबर लाइब्रेरी का AC खराब, इंटरनेट बंद; 2 दिन का अल्टीमेटम
    Next Article
    सपा नेताओं की जातिसूचक टिप्पणी पर सुभासपा का विरोध:सुलतानपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर DM को दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment