Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाल बिहारी यादव बोले-PDA के महानायक हैं अखिलेश यादव:संजय निषाद और OP राजभर पर हमला, BJP पर वोट काटने आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि अखिलेश यादव पीडीए के महानायक हैं। 2024 का चुनाव भी इसी फार्मूले पर लड़ा गया था और उसमें सपा को बड़ी सफलता मिली। उसी आधार पर 2027 में भी जीत हासिल करने की तैयारी चल रही है। वोटरों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की सरकार जानबूझकर सपा समर्थकों के नाम वोटर लिस्ट से हटवा रही है। इस मामले की शिकायत लगातार चुनाव आयोग से की जा रही है। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि पीडीए वर्ग के लोग सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं। आरक्षण और नौकरियों को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को न तो सही तरीके से आरक्षण मिल रहा है और न ही नौकरियों में नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेता निजी स्वार्थ में काम कर रहे हैं, लेकिन जागरूक युवा अब सपा और अखिलेश यादव के साथ है। संजय निषाद और ओपी राजभर पर हमला उन्होंने संजय निषाद और ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये नेता अपने समाज के वोट का सौदा कर राजनीति कर रहे हैं और जनता अब इन पर भरोसा नहीं करती। लाल बिहारी यादव ने यह भी साफ किया कि भविष्य में वर्तमान सरकार के किसी मंत्री को सपा में शामिल नहीं किया जाएगा, क्योंकि ये लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए राजनीति करते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार फिर से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दावों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और वहां की जनता ममता बनर्जी के साथ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 30 साल से रेल फाटक का इंतजार:सांसद अवधेश प्रसाद पहुंचे मरुई सहाय सिंह, अंडरपास का दिया भरोसा
    Next Article
    ​18 साल, 15 स्टॉल और बंगाल का स्वाद:लाजपत भवन में बांग्ला मेले का आगाज; कोलकाता गिल्ड की किताबों ने खींचा लोगों का ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment