Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाल डिग्गी पार्क रेनोवेशन में तोड़फोड़ से मुद्दा गरमाया:गोरखपुर नगर निगम में नोटिस थमाया, जुर्माना भरना पड़ सकता है

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के लालडिग्गी पार्क में चल रहे सुंदरीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पार्क में पहले से बनी और ठीक हालत में मौजूद कई संरचनाओं को बिना जरूरत तोड़ दिया गया। ये संरचनाएं करीब पांच साल पहले हुए एक अन्य सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई थीं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गजीबो, रेलिंग और कुछ दीवारों को तोड़ा गया। उन्हें बचाया जा सकता था।पार्क से हटाई गई कुछ कीमती सामग्री के गायब होने की भी चर्चा है। कबाड़ के निस्तारण में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र के पार्षद और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने पार्क का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि जिन संरचनाओं को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए थे, उन्हें ही तोड़ा जा रहा था। पहले ही साफ कहा गया था कि पार्क से हटाई जाने वाली सामग्री और उपकरणों की सूची नगर निगम को दी जाए और उन्हें सुरक्षित रखा जाए। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया गया। यह भी सामने आया कि हटाए गए गजीबो और रेलिंग जैसी सामग्री का इस्तेमाल सटरिंग के लिए किया जा रहा है। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए गोरखपुर नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक भाटी ने यूनिट-19, सीएंडडीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि पार्क में पूर्व में कराए गए कार्यों का कुछ भुगतान अभी लंबित है, इसलिए मौजूदा ढांचों को नुकसान न पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। चेतावनी दी गई है कि यदि आदेशों का पालन नहीं हुआ तो क्षतिग्रस्त सामग्री की भरपाई संबंधित परियोजना की धनराशि से की जाएगी। उधर, पहले सुंदरीकरण का काम कर चुकी फर्म एके एसोसिएट्स ने भी भुगतान को लेकर नगर निगम के अवर अभियंता और अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले ने पार्क के सुंदरीकरण कार्य को विवादों में ला दिया है। नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गोवंश के लिए 2 मॉडर्न शवदाह घर बनेंगे:स्वच्छता और आधुनिकता पर जोर, नगर आयुक्त ने DPR बनाने के निर्देश दिए
    Next Article
    कानपुर में ई-रिक्शा-आटो के लिए कलर QR कोड लागू:ट्रैफिक पुलिस ने शहर को 7 जोन में बांटा, 25 फरवरी से निशुल्क मिलेंगे कलर कोड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment