Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LLB छात्र फांसी पर लटका:30 फीट ऊंचाई से मजदूर गिरा, लखनऊ में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में एलएलबी के छात्र ने फांसी लगा ली। मां कमरे में बुलाने पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। तालकटोरा इलाके में डिप्रेशन के शिकार युवक ने आत्महत्या कर ली। बाजारखाला इलाके में 30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमाॅर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विनीतखंड गोमतीनगर निवासी सुयश सिंह उर्फ आदित्य (24) निजी कॉलेज में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र था। जय बहादुर हाई कोर्ट में वकील हैं। परिजनों ने बताया कि सुयश मंगलवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके 20 मिनट बाद घर आया और अपने कमरे में चला गया। सुबह मां मीरा सिंह उठाने गईं तो कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटे को लटका देख मां की चीख निकल गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिवार में मां मीरा सिंह आवास विकास परिषद से रिटायर हैं, वहीं बहन ऐश्वर्या मुंबई में जॉब करती हैं। मामले में एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। डिप्रेशन के चलते युवक फंदे से लटका तालकटोरा इलाके में 30 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एफ ब्लॉक राजाजीपुरम निवासी हिमांशु पांडेय (30) पुत्र शरद पांडेय प्राइवेट जॉब करते थे। मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे कमरे में रस्सी से पंखे से सहारे फंदे से लटके मिले। परिजनों आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हिमांशु के साढ़ू अंकुर चतुर्वेदी ने बताया कि काफी समय से डिप्रेशन में थे। जिसका इलाज चल रहा था। एक साल पहले शादी हुई थी। सफाई के दौरान गिरा मजदूर मौत बाजार खाला इलाके में सफाई के दौरान नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। करहेटा बाजारखाला निवासी हनुमान प्रसाद कश्यप (72) मेक टूल कंपनी में 40 साल से काम कर रहे थे। कंपनी बस बनाने का काम करती है। मंगलवार को 30 फीट ऊपर तीन पर सफाई के लिए चढ़े थे। टीन कमजोर होने की वजह से तोड़ते हुए नीचे जाकर गिरे। जिससे उनके सिर में चोट आई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहना है कि परिजनों की तरह से कोई शिकायत नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में टीईटी के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस:गांधी पार्क से जैन मंदिर तक नारेबाजी, सरकार के खिलाफ जताया रोष
    Next Article
    मऊ में हत्यारोपी को आजीवन कारावास:कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया, पांच साल पहले मामूली विवाद में हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment