Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे का 5-10 जुलाई तक रहेगा मेगा ब्लॉक:गोरखपुर-लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित, 34 रहेगी रद्द, 54 का बदलेगा रास्ता

    15 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर-लखनऊ रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य के लिए मेगा यातायात ब्लॉक लिया है। मेगा ब्लॉक से 34 ट्रेन निरस्त, 54 का बदलेगा रास्ता इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 54 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे के अनुसार 10 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसी वजह से गोरखपुर होकर लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अयोध्या समेत कई राज्यों को जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस मेगा ब्लॉक के कारण 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 54 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त बांद्रा, मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनें गोरखपुर-लखनऊ और ऐशबाग रूट प्रभावित दिल्ली और आनंद विहार रूट की ट्रेनें पंजाब और बिहार रूट प्रभावित ग्वालियर-बलरामपुर रूट डेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके। अमृतसर, कटिहार और दरभंगा रूट आनंद विहार और मोतिहारी रूट पूर्वोत्तर और पंजाब रूट यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है। यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन, एनटीईएस या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कार ने मां-बेटे को रौंदा, मासूम की मौत:बेटे के साथ सब्जी लेकर घर लौटते समय हादसा, डिवाइडर में फंसकर तोड़ा दम
    Next Article
    LLB छात्रा के सुसाइड पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा:लखनऊ में परिजन बोले- मनचले से प्रताड़ित थी बेटी, संबंध बनाने का दबाव बनाता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment