Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में 25 हजार के इनामी हत्यारोपी से पुलिस मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी ने किया सरेंडर

    1 day ago

    3

    0

    ललितपुर में 28 सितम्बर की रात 9:24 बजे बी फार्मा के छात्र 22 वर्षीय भूपेन्द्र अहिरवार उर्फ छोटू की ईंट पत्थर व चाकू मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों से पुलिस की मंगलवार तड़के 3 बजे से 4 बजे के दरम्यान राजघाट के पास कोतवाली सदर पुलिस से मुठभेड़ हो गई , पुलिस को देख हत्यारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी , पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार के आरोपी 21 वर्षीय पंकज सहरिया पुत्र कोमल सहरिया निवासी गोविंद नगर धुरा बाजार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया , उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । वहीं दूसरे आरोपी ग्राम रघुनाथपुरा निवासी 24 वर्षीय अजय अहिरवार पुत्र राधेलाल ने सरेंडर कर दिया । पुलिस ने घायल हुए आरोपी पंकज सहरिया के कब्जे से 1 देशी तंमचा 315 बोर तथा 1 जिन्दा कारतूस व 2 खोखा कारतूस 315 बोर तथा अजय अहिरवार के कब्जे से 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में सीओ सिटी अजय कुमार के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सफर अनुराग अवस्थी अपने हमराहो के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे और सुबह मुठभेड़ हत्यारोपियों से हो गई । बता दें 28 अगस्त की रात 9:24 बजे के दरम्यान कोतवाली सदर क्षेत्र ग्राम मसौरा कलां हाल पटेल नगर निवासी 22 वर्षीय बीफार्मा के छात्र भूपेंद्र अहिरवार उर्फ छोटू जब मवेशी बाजार पहुंचा था तो 6 से अधिक आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट शुरू कर दी थी ,जब वह बचने के लिए कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान के पास पहुंचा तो आरोपियों ने ईंट पत्थर व चाकू मारकर हत्या कर दी थी । यह पूरी घटना शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी । वहीं मृतक छात्र के पिता ने आरोपी अजय रजक , पुष्य प्रताप सिंह , करन कुशवाहा , रुपेश व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी । जांच में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे व अन्य जानकारी की तो हत्याकांड में अन्य आरोपियों की संलिप्त पाई गई । बी फार्मा छात्र हत्याकांड में पुलिस ने 4 अक्टूबर की सुबह प्रताप उर्फ रोली रजक निवासी रावतयाना चौकाबाग़ ललितपुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था ,उसके पैर में भी गोली लगी थी , अभी भी हत्याकांड में नामजद आरोपियों फरार चल रहे है ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में आंधी-ठंडी हवाओं के बाद सुबह छाए बादल:दिन में गर्मी से राहत, अगले 10 दिनों में बढ़ सकती है ठंड
    Next Article
    दाऊजी महाराज मेले में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन:वृंदावन के गायक मुकुल द्विवेदी ने दी प्रस्तुति, पूरा वातावरण भक्ति में डूबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment