Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में आंधी-ठंडी हवाओं के बाद सुबह छाए बादल:दिन में गर्मी से राहत, अगले 10 दिनों में बढ़ सकती है ठंड

    1 day ago

    3

    0

    सोमवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी आंधी के साथ ठंडी हवाएं चलीं। आसपास के जिलों में हुई बारिश का असर प्रयागराज में भी दिखाई दिया। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट महसूस हुई। देर रात तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। मंगलवार सुबह मौसम और बदल गया। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा हो गया है। सुबह से धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को दिन में भी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में अचानक आए बदलाव से तापमान नीचे आया है और ठंडक का एहसास बढ़ गया है। रात में ठंडी हवा, सुबह बादलों ने बदला मौसम सोमवार रात चली तेज हवाओं के बाद मंगलवार सुबह बादलों ने डेरा डाल लिया। इससे मौसम सुहावना और ठंडा हो गया। पिछले दिनों जहां दिन में तेज चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी, वहीं मंगलवार को बादल छाने से गर्मी से राहत मिली है। दिन-रात के मौसम में लगातार बदलाव प्रयागराज में इन दिनों दिन और रात के मौसम में लगातार अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने पर गर्मी और उमस बढ़ जाती है, जबकि शाम से तापमान गिरने लगता है। रात में ठंडी हवाएं चलने और सुबह बादल छाने से ठंडक का असर बढ़ रहा है। अगले 10 दिनों में बढ़ सकती है ठंड मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के साथ ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। अगले 10 दिनों में सुबह और रात के समय ठंडक और ज्यादा महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन में धूप निकलने पर गर्मी का असर बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Next Article
    ललितपुर में 25 हजार के इनामी हत्यारोपी से पुलिस मुठभेड़:एक के पैर में लगी गोली, दूसरा आरोपी ने किया सरेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment