Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में घूस लेते लेखपाल और सहयोगी गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले के कस्बा तहसील परिसर में एंटीकरप्शन टीम ने लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जमीन की धारा 80 कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में की गई। गिरफ्तारी बीच बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे हुई। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। मजरा बौलारी, ग्राम बिजरौठा के निवासी किसान जगन्नाथ साहू अपनी जमीन को आवासीय-व्यावसायिक उपयोग के लिए बदलवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 19 फरवरी 2026 को तालबेहट के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी ने मामले में रिपोर्ट देने के लिए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को निर्देश दिए थे। जमीन की रिपोर्ट लगाने पर मांगी रिश्वत तहसील तालबेहट क्षेत्र के राजस्व लेखपाल दीपेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ से धारा 80 (1) की रिपोर्ट लगाने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी मंडल में दर्ज कराई। टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। 16 मार्च को तहसील परिसर तालबेहट स्थित सरकारी आवास के बाहर जगन्नाथ साहू ने लेखपाल दीपेश कुमार सिंह और उसके सहयोगी सत्यम साहू को 5 हजार रुपए दिए ही थे, तभी एंटीकरप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी दीपेश कुमार सिंह जालौन जिले के ग्राम रुरा सिरसा के निवासी हैं और उनका सहयोगी सत्यम साहू तालबेहट के सर्फयाना मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ थाना तालबेहट में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक जगदीश यादव ने किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक शादाब खान, श्याम सिंह, उदय राज निषाद, इरशाद खान, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, शिवम कुमार द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, रोहिताश्व लहारिया, पुष्पेंद्र कुमार, दयाशंकर और मो. वसीम शामिल रहे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग बेटे की मौत, पिता ने एसपी से लगाई गुहार:आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, SP बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    गोरखपुर जंक्शन पर QR कोड से मिलेगी लाइव ट्रेन जानकारी:चार घंटे पहले तक अपडेट, पूछताछ काउंटर की झंझट खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment