Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर जंक्शन पर QR कोड से मिलेगी लाइव ट्रेन जानकारी:चार घंटे पहले तक अपडेट, पूछताछ काउंटर की झंझट खत्म

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्टेशन परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर यात्री मोबाइल पर ही अगले चार घंटे में आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी देख सकते हैं। इसके जरिए निरस्त, मार्ग परिवर्तन और री-शेड्यूल ट्रेनों की स्थिति भी तुरंत पता चल रही है। रेलवे की ओर से इस व्यवस्था के लिए इन-हाउस वेब एप्लीकेशन तैयार किया गया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यात्री सीधे वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जहां ट्रेनों की जानकारी लगातार अपडेट होती रहती है। वेबपेज में ऑटो-रिफ्रेश और ऑटो-स्क्रॉल की सुविधा दी गई है, जिससे यात्रियों को रियल-टाइम अपडेट मिलते रहते हैं और उन्हें बार-बार पेज रिफ्रेश करने की जरूरत नहीं पड़ती। व्हाइट बोर्ड की जगह शुरू हुआ डिजिटल इंटरफेस पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी व्हाइट बोर्ड पर मैन्युअल तरीके से लिखी जाती थी। अब उसकी जगह डिजिटल इंटरफेस लागू किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सटीक और समय पर जानकारी मिल रही है और सूचना अपडेट करने की प्रक्रिया भी आसान हो गई है। इन-हाउस वेब एप्लीकेशन के जरिए गोरखपुर जंक्शन से अगले चार घंटे में प्रस्थान करने वाली ट्रेनों की लाइव स्थिति दिशा के अनुसार दिखाई जाती है। इससे यात्रियों को समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाने में आसानी हो रही है और स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ भी कम हो रही है। निरस्त और मार्ग परिवर्तन ट्रेनों को किया गया हाइलाइट रेलवे अधिकारियों के अनुसार वेबपेज पर उन ट्रेनों को विशेष रूप से हाइलाइट किया गया है, जिनका मार्ग बदला गया है, जो री-शेड्यूल हैं, नियंत्रित हैं या निरस्त हैं। इससे यात्रियों को तुरंत स्पष्ट जानकारी मिल जाती है और अंतिम समय में होने वाली असुविधा या भ्रम की स्थिति से बचाव हो रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में घूस लेते लेखपाल और सहयोगी गिरफ्तार:एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़ा
    Next Article
    सकिपा ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर को लेकर किया प्रदर्शन:जिला मुख्यालय पर सौंपा ज्ञापन, विद्युत कार्यालय घेराव की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment