Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में ई-रिक्शा चालक से मारपीट, VIDEO:लंबे समय से एक युवक धमका रहा था, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना 17 अगस्त सोमवार शाम 6 बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा के निकट हुई। रामनगर की आरएमवी कॉलोनी निवासी पीड़ित इमरान पुत्र मकबूल ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र का एक युवक उसे लंबे समय से धमका रहा था। इमरान के अनुसार, सोमवार शाम जब वह ई-रिक्शा लेकर जुगपुरा मोहल्ले में जेरे माता मंदिर के पास पहुंचा, तो उस युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में इमरान घायल हो गया। मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो मंगलवार सुबह से वायरल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में तीसरे सोमवार-नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, VIDEO:नागवासुकी मंदिर में रही लंबी लाइनें, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे
    Next Article
    सहारनपुर में मुठभेड़ में गोकशी करने वाला गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment