Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में किशोर का सुसाइड:मां बोली- एक महिला लड़की से मिलवाती थी, शारीरिक शोषण के बाद ब्लैकमेल किया

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में रविवार रात एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां ने एक महिला और एक किशोरी पर ब्लैकमेल करने, शारीरिक शोषण करने और झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड की आशंका जताई जा रही हैं । यह घटना कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला रामनगर स्थित आरएमवी कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 21, कमरा नंबर 324 में हुई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय समीर पुत्र स्वर्गीय गुलाब धानुक के रूप में हुई है। रविवार रात समीर मोहल्ले में आयोजित एक दस्तौन समारोह में गया था। देर रात करीब 2 बजे उसके फूफा अशोक ने उसे कमरे में मां की साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां राखी दृष्टिहीन हैं। उन्होंने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाली एक महिला उनके नाबालिग बेटे को गलत बातें सिखाती थी। राखी के अनुसार, वह महिला समीर को कॉलोनी की ही एक लड़की से मिलवाती थी और खुद भी उसके साथ शारीरिक शोषण करती थी। जब समीर और उसकी मां ने इसका विरोध किया, तो महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करने और झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। समीर ने अपनी मां को इस बारे में बताया था। मां ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे समीर दस्तौन समारोह में गया था, जहां महिला उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गई। आरोप है कि वहां समीर को धमकाया गया, उसका शारीरिक शोषण किया गया और उसे ब्लैकमेल किया गया। इसी से परेशान होकर समीर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व सुसाइड करने के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर डीएम ने छोटी काशी गोला कॉरिडोर का निरीक्षण किया:परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार:7 पिस्टल समेत 10 हथियार बरामद, 15 हजार का इनामी गौकश को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment