Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में लोडिंग टैक्सी की टक्कर से छात्र की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, परिजन बोले- भाई-बहनों में सबसे छोटा था

    3 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में एक लोडिंग टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार एमए के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात ललितपुर-राजघाट मार्ग पर ग्राम मडवारी के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम देवरी राजघाट निवासी पवन कुशवाहा (23) पुत्र राजाराम बुधवार को किसी काम से ललितपुर आया था। रात में बाइक से घर लौटते समय मडवारी गांव के पास सामने से सरिया लेकर आ रही लोडिंग टैक्सी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं टक्कर से पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि पवन अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा और इकलौता पुत्र था। वह एमए की पढ़ाई कर रहा था। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया- लोडिंग टैक्सी की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोडिंग टैक्सी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलीपपुर हत्याकांड, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में आपत्तिजनक वीडियो विवाद में युवक की हत्या, आरोपी पकड़ा गया
    Next Article
    हादसे 4 मौतों के बाद शव रखकर लगाया जाम:घायल महिला ने भी तोड़ा दम, सभी को 50-50 लाख मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment