Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिलीपपुर हत्याकांड, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में आपत्तिजनक वीडियो विवाद में युवक की हत्या, आरोपी पकड़ा गया

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ पुलिस ने दिलीपपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी संदीप उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे रामलीला मैदान के पास स्थित रेलवे अंडरपास से पकड़ा। यह गिरफ्तारी एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप उर्फ राकेश पर कोतवाली नगर और दिलीपपुर थाना में हत्या, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सद्दाम को पहले ही 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह घटना 9 मार्च 2026 की है। अचलपुर कादीपुर निवासी वादी के भाई आसिफ की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें शव मिला और पुलिस पहले से मौजूद थी। इस मामले में सुनियोजित हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी संदीप उर्फ राकेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसका परिचित सद्दाम अपनी बहन के कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर परेशान था। सद्दाम ने आसिफ का मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने की योजना बनाई थी। इसी मकसद से आरोपी को 9 मार्च को प्रतापगढ़ बुलाया गया था। आरोपी के बयान के मुताबिक, सद्दाम ने उसे अपनी अपाचे बाइक दी और आसिफ को बहाने से एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां आसिफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ने सद्दाम के साथ मिलकर सबूत मिटाने की कोशिश की, जिसमें आसिफ का मोबाइल नदी में फेंकना और हथियार छिपाना शामिल था। हत्या के बाद सह-आरोपी नदीम रियाज ने संदीप उर्फ राकेश को फरार रहने की सलाह दी थी। आरोपी पैसे लेने के लिए एक तय स्थान पर आया था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में ब्लैकमेल कर ठगने वाले 4 गिरफ्तार:डेटिंग ऐप में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर करते थे दोस्ती, फिर बुलाकर करते थे लूटपाट
    Next Article
    ललितपुर में लोडिंग टैक्सी की टक्कर से छात्र की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, परिजन बोले- भाई-बहनों में सबसे छोटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment