Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में लम्पी रोग की चपेट में आए पांच पशु:ब्लॉक बार के गांवों में फैल रहा रोग, पशुपालन विभाग ने शुरू किया टीकाकरण

    7 hours ago

    1

    0

    ललितपुर जिले में लम्पी बीमारी का प्रकोप फैल गया है। अब तक पांच जानवर इसकी चपेट में आ चुके हैं। ब्लॉक बार के आसपास के गांवों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है। इसे देखते हुए पशुपालन विभाग ने गांवों में टीमें भेजकर टीकाकरण का काम शुरू कर दिया है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, लम्पी बीमारी मुख्य रूप से गाय, बछिया और बछड़ों में होती है। यह एक वायरस से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है, जो एक जानवर से दूसरे में फैल सकती है। इस बीमारी में पशु को तेज बुखार आता है, कंपकपी होती है और शरीर पर गांठें बन जाती हैं। कुछ समय बाद ये गांठें फूटकर घाव बन जाते हैं। लम्पी बीमारी के फैलने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने संभावित गांवों में टीमें भेजकर वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, सीमावर्ती इलाकों में भी टीमें तैनात की गई हैं, जो वहां मिलने वाले पशुओं में रिंग वैक्सीनेशन का काम कर रही हैं। पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे अपनी गायों, बछियों और बछड़ों का टीकाकरण जरूर करवाएं। यदि किसी पशु में इस बीमारी के लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी पशु केंद्र पर ले जाकर उसका इलाज कराएं, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. भगवान सिंह ने बताया कि बार क्षेत्र और आसपास के गांवों में पांच जानवर लम्पी बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। टीमों को भेजकर टीकाकरण का काम शुरू कराया गया है। साथ ही, सीमा पर भी टीमें लगाकर वैक्सीनेशन का काम जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में शस्त्र लाइसेंस की 1500 लंबित पत्रावलियां निरस्त:डीएम ने जांच में मानक अधूरे मिलने पर लिया फैसला, दोबार करना होगा आवेदन
    Next Article
    ग्राम रोजगार सेवकों ने भी मांगा कैशलेस इलाज:सोनभद्र में सदर विधायक भूपेश चौबे का ज्ञापन सौंपा, मानदेय बढ़ाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment