Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शस्त्र लाइसेंस की 1500 लंबित पत्रावलियां निरस्त:डीएम ने जांच में मानक अधूरे मिलने पर लिया फैसला, दोबार करना होगा आवेदन

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में डीएम अभिषेक पांडेय ने लंबे समय से लंबित 1500 शस्त्र लाइसेंस की पत्रावलियां रद्द कर दी हैं। जांच के दौरान इन पत्रावलियों में सरकार के तय मानक और जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं मिली। शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदक को तय प्रक्रिया पूरी कर अपनी फाइल कलक्ट्रेट के असलहा दफ्तर में जमा करनी होती है। इसके बाद संबंधित अधिकारी फाइल की जांच करते हैं और रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होती है। बड़ी संख्या में फाइलें लंबित होने की जानकारी मिलने पर डीएम ने उनकी समीक्षा कराई। समीक्षा के दौरान करीब 1500 आवेदकों की फाइलों में सरकार के तय मानक अधूरे पाए गए। कई फाइलों में जरूरी प्रक्रिया और दस्तावेजों से जुड़ी कमियां भी सामने आईं। इन अधूरी फाइलों को डीएम ने रद्द करने का आदेश दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से लंबे समय से शस्त्र लाइसेंस का इंतजार कर रहे 1500 आवेदकों को झटका लगा है। जिन आवेदकों की फाइलें रद्द हुई हैं, उन्हें शस्त्र लाइसेंस के लिए दोबारा पूरी प्रक्रिया करनी होगी। उन्हें जरूरी दस्तावेज और मानक पूरे करने के बाद नई फाइल तैयार करानी पड़ेगी। प्रशासन ने लंबित फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया को तेज करने के मकसद से यह कार्रवाई की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सोमवार को भी बारिश के आसार:सुबह से ही आसमान में बादल छाए, रविवार शाम हुई थी जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश
    Next Article
    ललितपुर में लम्पी रोग की चपेट में आए पांच पशु:ब्लॉक बार के गांवों में फैल रहा रोग, पशुपालन विभाग ने शुरू किया टीकाकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment