Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा:देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, डीएम के नेतृत्व में पुलिस लाइन से शुरू हुई यात्रा

    3 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले मंगलवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यात्रा में जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर तुवन चौराहा, घंटाघर और वर्णी कॉलेज होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची, जहाँ इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर गूंजता रहा। तिरंगा यात्रा को देखकर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांगजन भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड के दलों ने यात्रा की भव्यता बढ़ाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत 11 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के वीर सपूतों, महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ने और देश की एकता, अखंडता व आपसी सौहार्द का संदेश देने की अपील की। इस तिरंगा यात्रा में एडीएम दिनेश कुमार, एडीएम नमामि गंगे संजय मिश्र, एएसपी कालू सिंह, डीडीओ अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह, पर्यटन अधिकारी हेमलता, नपाध्यक्ष सोनाली जैन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 3 महीने बाद महिला का सुसाइड:दहेज हत्या का आरोप, पति चेन्नई में करता है नौकरी, सास बोली- दूसरे युवक से करती थी बात
    Next Article
    'मेरे जन्मदिन पर पिता ने आशीर्वाद...', लालू यादव को देखते ही चहके तेज प्रताप, अपने इमोशंस पर नहीं रख पाए काबू- VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment