Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई:नगर में शोभायात्रा निकली, राज्यमंत्री ने सफाई अभियान पर जोर दिया

    15 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में सोमवार को संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय रजक महासंघ, समाजवादी पार्टी और संत गाडगे महाराज सेवा समिति सहित विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। नगर में एक शोभायात्रा भी निकाली गई। राष्ट्रीय रजक समाज भारत के तत्वावधान में स्वच्छता के जनक महान संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। नगर में निकाली गई शोभायात्रा तुवन मंदिर के सामने से शुरू होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क पर समाप्त हुई। डॉ. अंबेडकर पार्क में एक सभा का आयोजन किया गया। अतिथियों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने गांव-गांव जाकर सफाई अभियान चलाया था। उन्होंने अंधविश्वास और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। राज्यमंत्री ने आगे कहा कि संत गाडगे महाराज ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए धर्मशालाएं, छात्रावास और अनेक विद्यालय बनवाए। उन्होंने भजन-कीर्तन एवं प्रवचनों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने संत गाडगे महाराज के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा हमें संत गाडगे के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रामगुलाम श्रीवास ने किया। शोभायात्रा और सभा में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रजक नीलू, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी महिला सभा गीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, विनोद मिश्रा, ब्रजेश राजपूत और माधव पाठक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राहुल रजक गोलू ने की। वहीं, संत गाडगे महाराज सेवा समिति द्वारा भी 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरिराम निरंजन, भाजपा नेता वंशीधर बाबू और चंपा लाल रजक सहित रजक समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। समाजवादी वादी पार्टी कार्यकाल में जिलाध्यक्ष नेवल सिंह की अध्यक्षता में संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई । इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंग लोधी,सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चौक चौराहे का नाम बदला:पद्म विभूषण अमृतलाल नागर के नाम से जाना जाएगा, मेयर ने साहित्यकार को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    कोचिंग के बाहर छात्रों के दो गुट भिड़े, VIDEO:जमकर चले ईंट-पत्थर, पुलिस पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment