Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाही बरतने पर स्कूल प्रबंधन पर FIR:11 साल की छात्रा खुले नाले में बही, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    नगर के भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की कक्षा चार की 11 वर्षीय छात्रा चारू मंगलवार दोपहर मूसलाधार बारिश और जलभराव के बीच खुले नाले में बह गई। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एनडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीमों को उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इस गंभीर लापरवाही के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद, पीड़ित परिवार की तहरीर और प्रशासनिक निर्देशों के आधार पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें सुशीला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य बुशरा (पुत्री जावेद), मालिक व प्रबंधक कुलदीप गिरी (पुत्र राजकुमार गिरी) और आया सर्वेश (पत्नी स्वर्गीय ब्रजराज) को नामजद किया गया है। मोहल्ला साठा (धर्मपाल वाली गली) निवासी रिंकू की बेटी चारू मंगलवार को स्कूल गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे भारी बारिश के कारण सड़कों पर लगभग 2 फीट तक पानी भर गया था। आरोप है कि इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को अकेले ही घर भेज दिया। घर लौटते समय, एक दुकान के सामने बने 6 फीट गहरे और 3 फीट चौड़े खुले नाले का अंदाजा न मिलने के कारण चारू उसमें गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वह नाले में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर पालिका और बाद में एनडीआरएफ की बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। गोताखोरों की मदद से नाले से लेकर काली नदी के मुहाने तक लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी (DM) कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह भी पहुंचे। परिजनों ने अधिकारियों से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती मे नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:पति मुंबई में मजदूरी करने गया, पुलिस गहनता से जांच में जुटी
    Next Article
    दिल्ली प्रदर्शन छात्रों का नहीं, अराजक तत्वों-विपक्षियों का था:शिक्षामंत्री गुलाब देवी बोलीं- योगी सरकार भड़काने वालों का ढंग से इलाज करेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment