Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापरवाही पर 6 खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका:डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की; बीडीओ 20 स्कूलों का करेंगे औचक निरीक्षण

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार शाम 8 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी जिला टास्क फोर्स, शिक्षा समिति, प्रोजेक्ट अलंकार और आईजीआरएस की मीटिंग की। उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता, शिक्षकों की हाजिरी, डिजिटल अटेंडेंस, जरूरी सुविधाओं और छात्रों के लिए बनी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। काम में लापरवाही मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्बन, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बनकटा, पथरदेवा और बरहज का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि हर शिक्षक की हाजिरी ऑनलाइन टैबलेट से जरूर दर्ज की जाए और डिजिटल अटेंडेंस पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को 20-20 स्कूलों का अचानक निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण में पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की हाजिरी और स्कूलों में मौजूद जरूरी सुविधाओं की हालत देखने को कहा गया। बिना मान्यता वाले स्कूलों को बंद कराने के लिए भी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति न हो। इसका असर पढ़ाई-लिखाई, नामांकन और छात्रों की नियमित हाजिरी में दिखना चाहिए। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान बढ़ाने के लिए लगातार मूल्यांकन और उसके हिसाब से शिक्षण गतिविधियां चलाने पर जोर दिया गया। मीटिंग में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजीयावन मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी समेत संबंधित अधिकारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम टेंडर घोटाले के आरोपी ठेकेदार का क्वार्टर सील:कानपुर में यहीं से चलाता था टेंडर सिंडीकेट, गेट पर BJP के पोस्टर में लगी मिली फोटो
    Next Article
    पत्नी बोली- पांच बजे आता तो जिंदा रहता!:घर लौटे पति ने बीवी को प्रेमी संग देखा; दोनों ने गला दबाकर मारा, सड़क किनारे फेंका शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment