Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लापता 13 साल का लड़का 5 महीने बाद मिला:ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने हिसार से बरामद किया, परिजनों को सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र से करीब पांच माह पहले लापता हुए 13 वर्षीय बालक अभिषेक उर्फ रॉकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अभिषेक 16 सितंबर को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। लंबी तलाश और जांच के बाद पुलिस ने उसे 2 मार्च 2026 को हरियाणा के हिसार से ढूंढ निकाला। ग्राम निवाड़ी कला निवासी सुनील कुमार ने बकेवर थाने में सूचना दी थी कि उनका बेटा अभिषेक उर्फ रॉकी 16 सितंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत थाना स्तर पर दो विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए लगातार जांच जारी रखी। करीब पांच माह की लगातार कोशिशों के बाद 2 मार्च 2026 को पुलिस को सफलता मिली। बालक अभिषेक को हरियाणा के हिसार जिले के सरसाना क्षेत्र स्थित दीनानाथ मंगलगिरी धाम से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बालक को बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विपिन कुमार, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल संजीवन और कांस्टेबल कपिल शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में मनाई होली:सोनभद्र में बच्चों को रंग-गुलाल और गुझिया बांटी, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
    Next Article
    मिर्जापुर में 5 तस्कर गिरफ्तार:6 गोवंश, असलहे-कारतूस समेत नशीले इंजेक्शन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment