Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लुटेरी दुल्हन की तलाश में प्रयागराज जाएगी आगरा पुलिस:बिचौलियों की तलाश तेज, शादी के 5 दिन बाद 4 लाख के जेवर लेकर भागी थी

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में लुटेरी दुल्हन का यह पहला मामला नहीं है। ताजनगरी में इससे पहले भी शादी के बाद जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले साल सामने आए एक मामले में तो पीड़ित परिवार खुद लुटेरी दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदारों को तलाशकर पुलिस के पास लेकर पहुंचा था। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर पीड़ित को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी थी। अब ताजा मामले में आवास विकास कॉलोनी की गुड्डी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे विष्णु की शादी प्रयागराज की रहने वाली प्रीति से कराई गई थी। शादी के महज 5 दिन बाद प्रीति करीब 4 लाख रुपए के जेवर, कपड़े और मुंह दिखाई में मिले 16 हजार रुपए लेकर घर से चली गई। परिवार ने बिचौलिए पर भी पैसे लेने और बाद में धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस अब दुल्हन की तलाश में प्रयागराज जाने की तैयारी कर रही है। बिचौलिए ने बताया था- गरीब परिवार की लड़की है आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-14 निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा विष्णु फ्लावर डेकोरेशन का काम करता है। उसकी शादी के लिए वह लड़की तलाश रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात शमसाबाद निवासी जवाहर सिंह से हुई। जवाहर ने उन्हें बताया कि प्रयागराज की रहने वाली एक लड़की है। उसके पिता नहीं हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उसने लड़की के भाई धारा सिंह को जानने की बात भी कही। बिचौलिए की बातों पर भरोसा करके गुड्डी देवी शादी के लिए तैयार हो गईं। आरोप है कि जवाहर सिंह ने शादी का पूरा खर्च दोनों पक्षों की ओर से उठाने की बात कहकर लड़की के परिवार के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ले लिए। इसके बाद 27 जून 2026 को आगरा में ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। 5 दिन बाद घर से गायब मिली दुल्हन गुड्डी देवी के मुताबिक, शादी के पांच दिन बाद 3 जुलाई की सुबह वह उठीं और बहू प्रीति को चाय के लिए आवाज लगाई। काफी देर तक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो प्रीति वहां नहीं थी। परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर में रखे सामान की जांच की गई तो करीब 4 लाख रुपए के जेवर, शादी के लिए खरीदे गए कपड़े और मुंह दिखाई में मिले 16 हजार रुपए भी गायब मिले। बिचौलिए पर धमकाने का आरोप गुड्डी देवी ने बताया कि उन्होंने जवाहर सिंह को फोन कर पूरी जानकारी दी। आरोप है कि उसने पुलिस में शिकायत न करने की बात कही और भरोसा दिलाया कि वह प्रीति को वापस ले आएगा। परिवार का कहना है कि कई दिन इंतजार के बाद भी दुल्हन वापस नहीं आई। आरोप है कि इसके बाद जवाहर ने धमकी देना शुरू कर दिया। उसने कथित तौर पर गुड्डी देवी को लड़की को गायब करने के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़िता ने सिकंदरा थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। इसके बाद कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज जाएगी पुलिस पुलिस अब फरार दुल्हन की तलाश में प्रयागराज जाने की तैयारी कर रही है। साथ ही शादी कराने में भूमिका निभाने वाले बिचौलियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस शादी से जुड़े दस्तावेज, लेन-देन और आरोपों की जांच करेगी। एक साल पहले भी सामने आया था ऐसा मामला आगरा में करीब एक साल पहले जून 2025 में भी लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया था। एत्माद्दौला के सीतानगर क्षेत्र की कुसुमा देवी के बेटे रिंकू की शादी अंतिमा नाम की युवती से कराई गई थी। शादी कराने वाले बिचौलिए अधिवक्ता जयप्रकाश ने कथित तौर पर इसके लिए 1.30 लाख रुपए लिए थे। विवाह न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पदी स्थित एक मंदिर में हुआ था। शादी में अंतिमा की बुआ, फूफा और मामा के तौर पर कुछ लोग भी शामिल हुए थे। आरोप है कि शादी के बाद सुहागरात में अंतिमा दूध लेकर आई। परिवार का आरोप था कि दूध में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। दूध पीने के बाद बेहोश हुआ था परिवार परिवार के मुताबिक, दूध पीने के बाद घर के लोग बेहोश हो गए। आरोप है कि इसके बाद अंतिमा घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। इस मामले में भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे थे। पीड़ित परिवार ने खुद तलाश कर दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदारों को पकड़ा था। मामले में पुलिस से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पक्ष को कोर्ट का रुख करना पड़ा था। अब नए मामले में भी पुलिस के सामने दुल्हन और बिचौलियों की भूमिका की जांच करने की चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में गुलाबी घटा में विराजे ठाकुर जी:सावन में भक्तों ने किए मनोहारी दर्शन, आज हरे हिंडोले में देंगे दर्शन
    Next Article
    3 सितंबर को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ:ऐशबाग रोड पर व्यापारियों ने चलाया संपर्क अभियान, बड़ी संख्या में शामिल होने का दिया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment