Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 सितंबर को लखनऊ में स्वदेशी व्यापारी कुंभ:ऐशबाग रोड पर व्यापारियों ने चलाया संपर्क अभियान, बड़ी संख्या में शामिल होने का दिया भरोसा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 3 सितंबर को स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस कुंभ में ऐशबाग रोड से बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में मंगलवार को 'व्यापारी जोड़ो संपर्क अभियान' चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने किया। संदीप बंसल ने ऐशबाग रोड स्थित दुकानदारों से सीधा संपर्क साधा और उनसे कुंभ में पहुंचने की अपील की। व्यापारियों ने इस आयोजन में अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अभियान के दौरान ऐशबाग क्षेत्र प्रभारी और लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता, रमेश शुक्ला, खाला बाजार अध्यक्ष विकास सक्सेना, ऐशबाग रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत सिंह मोदी, महामंत्री राकेश मिश्रा, पुनीत हवेलिया, धर्म यश जैन, आशीष अग्रवाल और शानू पाल ने भी दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। व्यापारियों ने संगठन की ओर से होने वाले इस व्यापारी कुंभ को सफल बनाने का संकल्प लिया। लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि अगला 'व्यापारी जोड़ो, सदस्यता और संपर्क अभियान' 19 अगस्त को पारा-बुद्धेश्वर क्षेत्र में चलाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुटेरी दुल्हन की तलाश में प्रयागराज जाएगी आगरा पुलिस:बिचौलियों की तलाश तेज, शादी के 5 दिन बाद 4 लाख के जेवर लेकर भागी थी
    Next Article
    रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार:रेलवे कर्मचारी ने देश के लिए जीते कई अंतरराष्ट्रीय पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment