Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोधेश्वर जल चढ़ाने जा रहे दोस्तों का लखनऊ में एक्सीडेंट:एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; कानपुर से आ रहे थे

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अयोध्या रोड पर दो दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। वे कानपुर से बाराबंकी लोधेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घायल युवक का लोहिया संस्थान में इलाज चल रहा है। कानपुर के रामनगर निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार पांडेय दोस्त आमोद बाजपेई के साथ बाराबंकी लोधेश्वर महादेव मंदिर जा रहे थे। भाई दीपक कुमार पांडे ने बताया कि अमित हर साल महादेव को दर्शन चढ़ाने जाता था। सोमवार शाम को अपने दोस्त के साथ निकाला था। इस दौरान देर रात पुलिस ने फोन कर सूचना दी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया है। अयोध्या रोड जीएस लोन के सामने किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई जबकि आमोद की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का 4 साल पहले हुए था तलाक अमित की शादी करीब 5 साल पहले कानपुर की एक लड़की से हुई थी। शादी के 1 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। अमित कंप्यूटर सप्लाई का काम करता था। परिवार में पिता महेंद्र कुमार पांडेय, मां गीता पांडेय और भाई दीपक कुमार पांडेय हैं। अमित राजनीति में भी सक्रिय था। बिठूर विधायक अभिजीत सिंह राणा का करीबी था। मौत की खबर सुनने के बाद विधायक के प्रतिनिधि भी पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत:मंडप कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, बाइक से लौटते समय हादसा
    Next Article
    अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ रिश्ते पर किया खुलासा:कहा- एहसानों के कारण उनके करीब आई, मेरा फायदा उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment