Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LU में छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर लीक मामला:नई जांच कमेटी बनी, रिपोर्ट के आधार पर कार्य समिति 19 मई को लेगी एक्शन

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर लीक आरोपों से जुड़े मामले में सोमवार को बुलाई गई आकस्मिक कार्य परिषद की बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई। बैठक से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ फिलहाल कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मामले की प्रारंभिक जांच के लिए गठित आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की रिपोर्ट कार्य परिषद के सामने रखी गई। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ऐसा कोई स्पष्ट आधार नहीं मिला, जिसके आधार पर परिषद तत्काल निलंबन या अन्य सख्त कार्रवाई कर सके। इसी वजह से बैठक में अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। हालांकि, कार्य परिषद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अलग जांच समिति गठित करने का फैसला किया है। यह समिति वायरल ऑडियो, पेपर आउट कराने के आरोप और छात्रा से अनुचित बातचीत समेत पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ये था पूरा मामला दरअसल, शुक्रवार को विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह और एक बीएससी छात्रा के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से पेपर उपलब्ध कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही बातचीत के दौरान कई आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां भी सामने आईं, जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। ऑडियो वायरल होने के बाद छात्रों और विभिन्न छात्र संगठनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग शुरू कर दी थी। छात्रों ने इसे विश्वविद्यालय की गरिमा और छात्राओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आरोपी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। आरोपी प्रोफेसर जा चुका है जेल मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार देर शाम हसनगंज पुलिस ने आरोपी शिक्षक डॉ. परमजीत सिंह को विश्वविद्यालय परिसर से गिरफ्तार किया। उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वायरल ऑडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र संगठनों का कहना है कि यदि जल्द शिक्षक को बर्खास्त नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कल फिर होगी कार्यसमिति की बैठक LU प्रवक्ता प्रो.मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि आज की आकस्मिक कार्यसमिति की बैठक में इस प्रकरण की जांच के लिए अलग से डिसीप्लिनरी कमिटी बनाने पर सहमति बनी हैं। ये कमेटी जांच पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देगी। इसके बाद फिर कल यानी मंगलवार को कार्य समिति की आकस्मिक बैठक बुलाई गई है। उसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, इस पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल, ICC के जांच रिपोर्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर दोषी पाए गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में बॉयफ्रेंड ने की थी डीएलएड छात्रा की हत्या:शादी करना चाहता था, मना किया तो गला घोंटा; पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार
    Next Article
    पंचायत चुनाव में आरक्षण के लिए पिछड़ा आयोग का गठन:वेटनरी छात्रों का भत्ता 8 हजार बढ़ा, योगी कैबिनेट में लखनऊ मेट्रो विस्तार समेत 12 फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment