Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया:वाराणसी में 21 महिलाएं गिरफ्तार, कॉल सेंटर से 1.25 करोड़ का फ्रॉड

    23 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार को शेयर बाजार के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों से निवेश के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इस मामले में 21 महिलाओं समेत 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के सामने जैसे ही कॉल सेंटर में काम करने वाली 21 युवतियां को पेश किया तो वे चिल्लाने लगीं। लड़कियों ने कहा कि पहले हमें कंपनी ने धोखा दिया। उसके बाद पुलिस ने बेवकूफ बनवाकर साइन करवाए। आरोपियों ने ये फर्जी कॉल सेंटर महमूरगंज इलाके में बना रखा था। देखिये तीन तस्वीरें… महमूरगंज से 32 किये थे गिरफ्तार डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया- साइबर थाने को शेयर में निवेश के नाम पर पैसा ऐंठने की शिकायत मिली थी। साथ ही महमूरगंज के एक मकान में लड़के-लड़कियों के आने-जाने की सूचना अभी मिली। टीम ने रेकी करते हुए गुरुवार दोपहर बाद वहां छापेमारी की। इस दौरान वहां टेली कॉलिंग करने वाली 21 महिला और 9 पुरुष समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया - ये सभी मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी के रहने वाले हैं। ये शेयर ट्रेडिंग में निवेश के लिए टेलीकॉलिंग के जरिए ग्राहक फंसाते थे। उनसे निवेश करवाते थे। ये फर्जी तरीके से एक रिहायशी बिल्डिंग में एनकेडी एन्ड एसोसिएट्स के नाम से फर्म चलाते थे। जिसे सेबी से रजिस्टर्ड बताया जाता था। यहां काम करने वाले लोगों को 8 से 16 हजार रुपए तक सैलरी मिलती थी। लड़कियां चिल्लाकर बोलीं- कंपनी ने झूठ बोलकर साइन कराए कॉल सेंटर की पकड़ गई लड़कियों को जैसी ही मीडिया के सामने लाया गया, वो चिल्लाने लगीं। कहने लगीं कि, हम लोगों के साथ फ्रॉड किया गया है। पहले उस कंपनी ने किया और अब पुलिस भी वही काम कर रही। हम लोगों से पेपर छिपाकर जबरदस्ती साइन कराया गया है। डीसीपी ने जब कहा कि आपने सर्टिफाई कराया कि कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है या नहीं। इस पर लड़कियों ने जवाब देते हुए कहा- हमारा इतना लेवल होता तो हम लोग वहां काम करने के लिए नहीं जाते। कंपनी ने तो हम लोगों को झूठ बोलकर फंसाया है। SIP स्टॉक्स के बारे में देते थे टिप्स पकड़ी गयी लड़कियों में से एक ने बताया - हम लोगों की एचआर के थ्रू वैकेंसी हुई थी। जिनका नाम अर्चना सिंह था। उन्होंने बताया था कि आपको डेटा प्रोवाइड होंगे, जिस पर आप को कॉलिंग करनी है। एसआईपी स्टॉक्स के बारे में लोगों को जानकारी देनी है। हमारी रिसर्च टीम थी, जो हमें डाटा प्रोवाइड करती थी। लड़की ने कहा कि हमें नहीं पता था कि यह कंपनी सेबी से रजिस्टर्ड है या नहीं। लेकिन हमें सेबी का नंबर दिया गया था। वहीं नंबर हम लोग कस्टमर को भी बताते थे। हम लोगों को कंपनी से कोई ऑफर लेटर नहीं मिला था। हमें गिरफ्तारी की बात बिना बताए हमसे साइन करवाए गए। अब मेडिकल के बाद हमें जेल भेजा जा रहा है। डीसीपी बोलीं- आरोपियों के पास शेयर ट्रेडिंग क्वालिफिकेशन नहीं डीसीपी नीतू कादयान ने बताया- पुलिस छापेमारी में मौके से 21 लड़कियां मिलीं। ये सभी लड़कियां टेलीकॉलिंग करती थीं। सभी ने स्वीकार किया कि उन्हें विज्ञापन के जरिये बुलाया गया था। इन्हें बताया गया कि हम सेबी द्वारा लाइसेंस प्राप्त संस्था हैं। किसी लड़की के पास शेयर ट्रेडिंग का कोई क्वॉलिफिकेशन नहीं है। एक ग्रेजुएट लड़का या लड़की बिना कोर्स बिना एक्सपीरियंस के सैलरी वाला मर्चेंट बनकर लोगों को काल करके फ्रॉड कर रहा है। ये उनको देखना चाहिए था। किसी के पास किसी भी तरह का जॉब लेटर नहीं है। कंपनी में कोई एचआर नहीं कोई , कोई रिसर्च टीम नहीं है। ये लोग कैसे काम कर रहे थे। लड़के-लड़कियों को सिर्फ एक फोन नंबरों की लिस्ट और एक स्क्रिप्ट दी गयी थी। ये पीड़ित तब होतीं, जब इनके खाते से पैसा चुराया गया होता। ये खुद ही किसी से पैसा ले रहीं। तो ये अपराध में शामिल हो रही रही हैं। इन्हीं पैसों से सैलरी अकाउंट की जगह कैश में मिल रही थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें- बेटी का अंतिम-संस्कार, 3 घंटे बाद मां को बेटा हुआ:कहती थी- भाई होगा तो राखी बाधूंगी; गोरखपुर में सिपाही ने रेप करके मार डाला गोरखपुर में सिपाही ने जिस 10 साल की बच्ची को श्मशान में रेप करके मार डाला था, उसका गुरुवार शाम 6 बजे अंतिम संस्कार हुआ। इसके 3 घंटे बाद मां ने एक बेटे को जन्म दिया। मां-बहनों ने बच्चे का चेहरा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कहने लगीं कि बच्ची की इच्छा थी कि इस बार रक्षा बंधन पर अपने भाई को राखी बांधे, लेकिन इससे पहले ही दरिंदे ने उसे छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रीलबाज ने लड़की के लिए भाई को मार डाला:प्रयागराज में हथौड़े से सिर कूचा; पहचान छिपाने के लिए लाश जलाई
    Next Article
    'गटर जनरेशन' कहने पर कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दाखिल:स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर कहा था- नशा, शराब, कई आदमियों से यौन संबंध बनाना इनके लिए आजादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment