Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रीलबाज ने लड़की के लिए भाई को मार डाला:प्रयागराज में हथौड़े से सिर कूचा; पहचान छिपाने के लिए लाश जलाई

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज के रीलबाज युवक ने अपने ही ममेरे भाई की हत्या कर दी। दोनों एक ही लड़की से प्यार करते थे। ममेरा भाई लड़की को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद उसने भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 23 जुलाई को शिवम राय अपने ममेरे भाई सुमित उर्फ साहिल को बहाने से गंगा किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया। उसके मोबाइल में फोटो-वीडियो देखने लगा। इसी दौरान शिवम ने झोले में रखा हथौड़ा निकाला और सुमित के सिर पर हमला कर हत्या कर दी। फिर पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हत्या करने के बाद शिवम ने सुमित के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर परिवार को इंस्टाग्राम मैसेज भेजे। सुमित के जिंदा होने का भ्रम पैदा करते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे शिवम को जेल भेज दिया। मामला सोरांव थाना क्षेत्र का है। 23 जुलाई को बाल कटवाने निकला था सुमित भदरी गांव में रहने वाले शिव प्रसाद का बेटा सुमित ग्रेजुएशन का स्टूडेंट था। वह 23 जुलाई की सुबह घर से सैलून जाने के लिए निकला, लेकिन फिर नहीं लौटा। काफी ढूंढने के बाद घरवालों ने 25 जुलाई को सोरांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 29 जुलाई को सुमित के मोबाइल फोन से ही शिव प्रसाद के पास कॉल आई। फोन करने वाले ने सुमित का अपहरण करने और फिरौती के रूप में 50 लाख रुपए मांगे। वहीं, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सुमित का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। इसके बाद पुलिस ने जगदीशपुर कसारी में रहने वाले सुमित के फूफा राजीव के बेटे शिवम राय (22) को पकड़ लिया। शिवम की निशानदेही पर ही 30 जुलाई (गुरुवार) को ही सुमित का शव गंगा कछार की झाड़ियों में बरामद किया गया। पुलिस ने सुमित के परिवारवालों को बुलाया। पिता ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे सुमित के रूप में की। इसके बाद FIR में हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। लड़की को लेकर था झगड़ा, एकतरफा प्यार में की हत्या पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया- सुमित एक लड़की से प्यार करता था। मैं खुद भी उसी लड़की को चाहता था। सुमित लड़की को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से मैंने उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। मैं सुमित से मिला और मीठी-मीठी बातें करते हुए उसे गंगा किनारे रेलवे लाइन के पास ले गया। वहां सुमित से मोबाइल में फोटो दिखाने को कहा। सुमित जैसे ही मोबाइल में फोटो देखने लगा, मैंने झोले से हथौड़ा निकालकर उसके सिर पर हमला कर दिया। सुमित की मौत होने के बाद मैंने उसकी लाश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सके। हत्या के बाद परिवार को भेजे मैसेज, 50 लाख की फिरौती मांगी शिवम ने बताया- हत्या करने के बाद मैंने परिवार और पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई। सुमित के मोबाइल और सिम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम से उसके परिवार से संपर्क किया। उसकी यूपीआई आईडी भेजकर पैसों की मांग की गई। मैंने परिवार से कुल 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिवार ने दो किस्तों में 5 हजार और 2 हजार रुपए (कुल 7 हजार) दे भी दिए। मेरा मकसद परिवार को यह विश्वास दिलाना था कि सुमित अभी जिंदा है और मेरे कब्जे में है। सिम बदलने के लिए किया पैसों का लेनदेन पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को शिवम सिविल लाइंस स्थित पत्रिका चौराहे के पास सड़क किनारे सिम बेचने वाले एक व्यक्ति के पास पहुंचा। उसने यूपीआई से 1000 रुपए का भुगतान किया और बदले में 900 रुपए नकद लिए। इसके बाद वह एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर पहुंचा। वहां सुमित के मोबाइल से सिम निकाल दिया। फिर सुमित का मोबाइल तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद शिवम अपने घर लौट आया। बाद में शिवम ने अपनी चाची के मोबाइल में वाई-फाई कनेक्ट कर नई इंस्टाग्राम आईडी बनाई। उससे सुमित के भाई को मैसेज भेजकर फिरौती मांगी। एसओजी और सर्विलांस टीम ने किया गिरफ्तार एसीपी सोरांव के नेतृत्व में थाना सोरांव पुलिस और एसओजी/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त टीम ने 31 जुलाई को आरोपी शिवम राय को नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुबरा जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल एक हथौड़ा और 2 सिम कार्ड बरामद किए हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें- बेटी का अंतिम-संस्कार, 3 घंटे बाद मां को बेटा हुआ, कहती थी- भाई होगा तो राखी बाधूंगी गोरखपुर में सिपाही ने जिस 10 साल की बच्ची को श्मशान में रेप करके मार डाला था, उसका गुरुवार शाम 6 बजे अंतिम संस्कार हुआ। इसके 3 घंटे बाद मां ने एक बेटे को जन्म दिया। मां-बहनों ने बच्चे का चेहरा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कहने लगीं कि बच्ची की इच्छा थी कि इस बार रक्षा बंधन पर अपने भाई को राखी बांधे, लेकिन इससे पहले ही दरिंदे ने उसे छीन लिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता ने कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता:जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी; कहा- थैंक्यू योगी जी आपने जॉब दी
    Next Article
    लड़कियां कस्टडी में बोलीं-पहले कंपनी फिर पुलिस ने बेवकूफ बनाया:वाराणसी में 21 महिलाएं गिरफ्तार, कॉल सेंटर से 1.25 करोड़ का फ्रॉड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment