Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लविश चौधरी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस:5.25 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, निवेशकों को थाईलैंड-दुबई तक घुमाया

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर छह गुना मुनाफे का झांसा देकर 5.25 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस दुबई में बैठे आरोपी लविश चौधरी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि गोंडा और आसपास के इलाकों में उसके साथ कौन-कौन लोग काम कर रहे थे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने शिकायतकर्ता वीरेंद्र प्रकाश पांडे और सच्चिदानंद पाठक से मामले से जुड़े दस्तावेज और सबूत मांगे हैं। शिकायत के मुताबिक, लविश चौधरी और उसके साथियों ने निवेश पर कई गुना मुनाफा देने का भरोसा देकर लोगों से रकम जमा कराई। निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए उन्हें थाईलैंड और दुबई की यात्रा भी कराई गई। शुरुआत में कुछ समय तक निवेशकों को मुनाफा दिया गया, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया। बड़ी रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने लाभ देना बंद कर दिया। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जुटाए करोड़ों पुलिस के अनुसार, गोंडा के वीरेंद्र प्रकाश पांडे और बहराइच के सच्चिदानंद पाठक को भी इसी तरह निवेश के लिए तैयार किया गया था। आरोप है कि लविश चौधरी के साथ सरयू प्रसाद मिश्रा, रजत चौरसिया, संजय जायसवाल, रेख चंद्र मौर्य उर्फ रजत मौर्या और अन्य लोगों ने मिलकर रकम हड़पी। पीड़ितों के रिश्तेदारों और दर्जनों परिचितों से भी करीब 5 करोड़ रुपए लिए जाने की बात सामने आई है। 74 दिन बाद 30 अगस्त को दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में पुलिस ने 74 दिन बाद 30 अगस्त को नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, ट्रांजैक्शन की जानकारी और आरोपियों के आपसी नेटवर्क की जांच कर रही है। लविश चौधरी के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्ज मुकदमों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। दुबई में बैठा आरोपी, पहले से जारी है रेड कॉर्नर नोटिस बताया जा रहा है कि लविश चौधरी पर देशभर में करीब 3200 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप है और वह दुबई में बैठा है। भारत सरकार और मध्य प्रदेश एसटीएफ की ओर से उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस और रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मामले की जांच कर रहा है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से लेनदेन की डिटेल मांगी गई है। वादी के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मस्जिद गिराने पर भड़के सपा सांसद बर्क:बोले- शर्मनाक और निंदनीय; संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती
    Next Article
    मैनपुरी में तमंचा लहराते युवक की फोटो डाली:पुलिस जांच में जुटी, दो महीने पहले भी चला था अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment