Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में तमंचा लहराते युवक की फोटो डाली:पुलिस जांच में जुटी, दो महीने पहले भी चला था अभियान

    7 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन थम नहीं रहा है। पुलिस की सख्ती और अभियान के बावजूद एक बार फिर तमंचा हाथ में लिए युवक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। युवक की पहचान और वायरल फोटो से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। वायरल फोटो में एक युवक हाथ में तमंचा पकड़े नजर आ रहा है। उसकी पहचान कृष्णा के रूप में बताई जा रही है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार का रहने वाला बताया गया है। वायरल तस्वीर में युवक की उम्र करीब 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। फोटो को लेकर चर्चा है कि इसे इलाके में डर का माहौल बनाने के मकसद से सोशल मीडिया पर डाला गया। हालांकि, पुलिस ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि फोटो कब और कहां की है। पुलिस कर रही युवक और हथियार की जांच फोटो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्वीर में दिख रहा युवक वास्तव में कृष्णा ही है या नहीं। इसके साथ ही फोटो में दिखाई दे रहे हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि फोटो हाल की है या पुरानी और इसे सोशल मीडिया पर किसने और कब पोस्ट किया था। दो महीने पहले भी चला था अभियान करीब दो महीने पहले भी मैनपुरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अभियान का असर कुछ समय तक देखने को मिला था। अब दोबारा तमंचे के साथ फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। सीओ बोले- पहचान की जा रही, सही मिला तो कार्रवाई होगी सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। वायरल फोटो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मैनपुरी पुलिस एक बार फिर अभियान चलाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लविश चौधरी के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस:5.25 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, निवेशकों को थाईलैंड-दुबई तक घुमाया
    Next Article
    बारिश में डूबी गाजीपुर की सड़कें:नाला सफाई पर 8 लाख खर्च, घरों में बिस्तर तक पहुंचा, 15-20 दिन नहीं निकलता जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment