Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पर लगा विराम:काशी में 5 दिनों में 8 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 95 घंटे 30 मिनट तक खुला रहा मंदिर

    5 hours ago

    1

    0

    काशी के प्रसिद्ध श्री अन्नपूर्णा मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए पांच दिनों तक आस्था का सैलाब उमड़ता रहा। धनतेरस से शुरू हुए दर्शन के अंतिम दिन मंगलवार को भी भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची। देश-विदेश से आए करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पांच दिनों में कुल 95 घंटे 30 मिनट तक मां का दरबार भक्तों के लिए खुला रहा। खास बात यह रही कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब डेढ़ लाख अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। धनतेरस के पावन अवसर पर मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप का दर्शन शुरू हुआ था। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। हर दिन भोर में चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता था, जो रात 11:30 बजे शयन आरती तक जारी रहता था। अंतिम दिन मंगलवार को भी सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का रेला मंदिर पहुंचता रहा। मां के अलौकिक स्वर्णमयी स्वरूप की एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों कतार में खड़े रहे। पिछले साल से डेढ़ लाख ज्यादा पहुंचे भक्त मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि इस वर्ष मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब डेढ़ लाख अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए। पांच दिनों में लगभग आठ लाख श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों के साथ विदेशों से भी काशी पहुंचे। इनमें पूर्वांचल और बिहार के श्रद्धालुओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। उन्होंने कहा कि मां के प्रति भक्तों की अटूट आस्था के चलते हर साल दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है। सुगम दर्शन के लिए किए गए थे विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुकम्मल इंतजाम किए गए थे। भक्तों को कम से कम परेशानी हो और उन्हें व्यवस्थित तरीके से मां के दर्शन मिल सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। पांच दिनों तक लगातार उमड़ी भीड़ के बावजूद दर्शन का क्रम जारी रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं में मां के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शयन आरती के साथ अगले साल तक के लिए बंद हुए दर्शन मंगलवार की रात 11:30 बजे शयन आरती के बाद मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन पर विराम लग गया। अंतिम दिन मां ने करीब 19 घंटे 30 मिनट तक भक्तों को दर्शन दिए। शयन आरती के बाद मंदिर में स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन अगले वर्ष तक के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालुओं को मां के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए अगले साल धनतेरस का इंतजार करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैया दूज पर बहराइच जेल पहुंचीं बहनें:भाइयों को लगाया तिलक, सुरक्षा जांच के बाद कराई गई मुलाकात
    Next Article
    दिवाली के बाद मेरठ की हवा हुई जहरीली:AQI 262, स्मॉग की मोटी परत से सांस लेना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment