Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटी ने पिता की हत्या करके शव दफनाया:बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकता था, रायबरेली में एक महीने तक जुर्म छिपाया

    13 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में मां ने बेटी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया। आरोपी मां ने महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले बेटे को बताया कि पिता लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चले गए हैं। कई दिनों तक पिता से बात न होने पर बेटा घर लौटा और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मां-बेटी पर शक हुआ। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी मां ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था। बेटी के अफेयर की जानकारी होने पर वह उसके साथ भी मारपीट करने लगा। उसे किसी से बात नहीं करने देता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर हम दोनों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराइन गांव का है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को 17 जुलाई को अंजाम दिया गया था। करीब 20 दिनों तक मां अपने बेटे को गुमराह करती रही। किसी को भी वारदात की भनक तक नहीं लगने दी। 7 अगस्त को बेटे ने घर पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार (13 अगस्त) को मामले का खुलासा कर दिया। वारदात की 2 तस्वीरें- 17 जुलाई की रात घर में विवाद, फिर लापता हो गए छोटेलाल बराइन गांव निवासी छोटेलाल (50) खेती-किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी केश कुमारी (48), बेटी छाया (19) और बेटा सतीश (25) हैं। सतीश मुंबई के अंबरनाथ कल्याण मोहल्ले में रहकर पास की राजा बेकरी में काम करता है। सतीश ने बताया कि घर में एक ही मोबाइल है, जो ज्यादातर बहन इस्तेमाल करती थी। 16 जुलाई को आखिरी बार पिता से बात हुई थी। 17 जुलाई को मां ने बताया कि रात में बहुत बवाल हुआ। उन्हें मारपीट कर पिता कहीं चले गए। मुझे लगा कि गुस्सा ठंडा होने पर वापस आ जाएंगे। अगले दिन फिर से बहन को फोन कर पिता से बात कराने को कहा। उसने टाल दिया। फिर मां से बात की तो उन्होंने भी बहाना बनाने शुरू कर दिए। काफी समय हो जाने के बाद मैं 7 अगस्त को मुंबई से घर आया। गांव में पड़ोसियों से बात की। कहीं कुछ पता नहीं चला तो हरचंदपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मां-बेटी बार-बार बयान बदलती रही, इससे उन पर शक हुआ पुलिस ने परिवार के लोगों के मोबाइल रिकॉर्ड निकलवाए। मां-बेटी से पूछताछ की। दोनों बार-बार अपने बयान बदल रही थीं। इस वजह से पुलिस को शक हुआ। फिर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। दोनों को अलग-अलग बैठाकर पूछताछ की। सख्ती की तो दोनों ने जुर्म कबूल लिया। घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में दफनाया शव हरचंदपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि कॉल रिकॉर्ड और चैट खंगालने पर पता चला कि छाया का गांव के ही रवि नाम के लड़के से 3-4 महीने से अफेयर चल रहा था। मां केश कुमारी को इस बारे में जानकारी थी। वह दोनों के रिश्ते से खुश थी। छोटे लाल को 2 महीने पहले ही अफेयर का पता चला था। तब से बेटी और उसकी मां को काफी मारता-पीटता था। इससे परेशान होकर दोनों ने उसकी हत्या का खौफनाक कदम उठाया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- डॉक्टर के 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने का CCTV:लिखा- मौत की जिम्मेदार ठग गरिमा; गोरखपुर में बेटी बोली- पापा लौट आओ मेरी मौत की जिम्मेदार गरिमा सिंह और उसका गिरोह है…गुरुवार सुबह यह लाइन एक कागज पर लिखकर डॉ. परमात्मा सिंह ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह 9:10 बजे अपने फ्लैट से निकले। सुसाइड नोट को पैंट की दाएं जेब में डाला और तेजी से पहले नीचे पार्क में गए। करीब 9:13 बजे पार्क से बेसमेंट की तरफ गए, वहां से लिफ्ट से 8वीं मंजिल पर पहुंचे। फिर सीढ़ियों के सहारे छत पर गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकारी स्कूल में मैम पढ़ाती नहीं थी, छात्र थाने पहुंचा:कानपुर में पुलिस से कहा- दिनभर फोन चलाती हैं, हमारे भविष्य का क्या होगा
    Next Article
    'वो मुझे बेटी कहता था, बस एक बार फोटो खिंचाई':बहन बोली- मेरा महंत से कोई रिश्ता नहीं, बागपत में दो दोस्तों को मंदिर में दफनाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment