Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे':'पत्नी को लाश छूने मत देना...' लिखकर बॉडी बिल्डर ने सहारनपुर में गोली मारकर जान दी

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी के सहारनपुर में 52 साल के डिग्री कॉलेज के क्लर्क ने सुसाइड कर लिया। शनिवार शाम 7 बजे घर में तमंचे से खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर पत्नी दौड़कर पहुंची। देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। क्लर्क देवदत्त शर्मा बॉडी बिल्डिंग भी करते थे। सुसाइड से पहले उन्होंने अपनी भांजी को वॉट्सऐप पर मैसेज टाइप करके भेजा। लिखा- अब अपमान सहन नहीं होता। बार-बार मरने से बेहतर है कि एक ही बार मर जाऊं। कायर नहीं हूं, लेकिन अपमान ने आत्मा को अंदर से मार दिया। मेरी लाश को पत्नी को छूने न दिया जाए। उन्होंने लिखा- मेरे अंतिम संस्कार में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना। आत्मा की शांति के लिए कोई धार्मिक कार्यक्रम न किया जाए। मैं चाहता हूं कि मेरी आत्मा भटकती रहे। घटना शहर से 30 किमी दूर सरसावा थाना क्षेत्र की है। बड़ा बेटा दुबई और छोटा चंडीगढ़ में रहता है देवदत्त शर्मा (52) रेलवे रोड इलाके में रहते थे। माता-पिता की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। 2 भाई-बहनों में बड़े थे। बहन रजनी (45) की शादी सहारनपुर के ही रहने वाले सचिन शर्मा से हुई थी। सचिन की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी 21 साल की बेटी नेहा शर्मा है। देवदत्त ने सुसाइड से पहले नेहा को ही मैसेज भेजा था। देवदत्त की 33 साल पहले सीमा रानी (49) से शादी हुई थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अभिषेक दुबई में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा आदित्य चंडीगढ़ में फॉरेंसिक की पढ़ाई कर रहा है। आदित्य पावरलिफ्टर भी है। हाल ही में देहरादून में 74 किलो वर्ग में 135 किलो का वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। देवदत्त की 3 REEL देखिए- 26 साल से जिम चला रहे थे, क्लर्क की नौकरी भी करते थे देवदत्त साल 2000 से घर के पीछे 'रॉक जिम' नाम का जिम चला रहे थे। पिछले 2 साल से शहर के बालाजी ग्रुप ऑफ कॉलेज में क्लर्क की नौकरी कर रहे थे। उन्हें 17 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। कॉलेज से लौटने के बाद जिम चलाते थे। देवदत्त ने तिलक राम सैनी गर्ल्स कॉलेज और इलामचंद सनी गर्ल्स कॉलेज में भी नौकरी की थी। पड़ोसी बोले- पत्नी चिल्लाई तो वारदात का पता चला पड़ोसी सुशील ने बताया- शनिवार शाम को देवदत्त जिम गए थे। शाम 7 बजे घर पहुंचे। थोड़ी देर बाद तमंचा सटाकर उन्होंने सिर में गोली मार ली। उनकी पत्नी सीमा चिल्लाती हुई बाहर आईं। मैं दौड़कर अंदर गया तो देवदत्त फर्श पर गिरे थे। उन्हें गोली लगी थी। बगल में तमंचा पड़ा था। हम लोग कार से उन्हें अस्पताल ले गए। वहां उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा पुलिस-फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत लिए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीओ पवन कुमार ने बताया- शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा। नोट का पता चला है, जिसे मरने वाले शख्स ने अपनी रिश्तेदार को भेजा था। पत्नी से बात हुई तो उसने किसी भी लड़ाई- झगड़े से इनकार किया। उसने कहा है कि पता नहीं क्यों सुसाइड किया। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा ने कहा- आपस में छोटी-छोटी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो जाया करता था। कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है। --------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सीतापुर में भाई ने नाबालिग बहन को काट डाला, दौड़ाकर बांके से गर्दन पर वार किए यूपी के सीतापुर में भाई ने 17 साल की बहन की हत्या कर दी। बहन को दौड़ाकर गले पर बांके से हमला किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने कई वार किए। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची। उन्हें देखकर आरोपी भाई (22) भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्मिता बोलीं- पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड:उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया, मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी
    Next Article
    100 साल की दादी को पालकी में लेकर निकले पोते:एक पैर से 250km चलेगा भक्त, पहले सोमवार पर 6 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment