Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्मिता बोलीं- पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड:उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया, मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी

    18 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। दैनिक भास्कर से बातचीत में अस्मिता डे ने कहा- पापा साइकिल मैकेनिक थे, उसी से घर चलता था। मैंने जीवन में पापा को बहुत संघर्ष करते देखा है। एक समय सप्लीमेंट के लिए पैसे नहीं होते थे। पापा ने दूसरों से उधार पैसे मांगकर मुझे आगे बढ़ाया। अब आगे मुझे मम्मी के लिए यूपी में घर बनाना है। पापा तो नहीं रहे, लेकिन ये उन्हीं का सपना है, जिसे मैं पूरा करूंगी। अभी हम किराए पर रहते हैं। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: क्या आपने सोचा था कि गोल्ड मिलेगा? जवाब: जब मैं कॉमनवेल्थ के लिए रवाना हुई। तब मैंने सोचा था कि हां बिल्कुल गोल्ड जीतूंगी। सोचा था कि गोल्ड लेकर ही जाना है। अगर नहीं सोचती, तो मुझे गोल्ड नहीं मिलता। सवाल: गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय किसे देना चाहती हैं? जवाब: मैं इसका श्रेय मम्मी-पापा और सीनियर्स को देना चाहती हूं। यूपी पुलिस ने मेरी बहुत हेल्प की है। अगर सीएम योगी मुझे नौकरी नहीं देते, तो मेरे लिए यह आसान नहीं था। मुझे जॉब मिली और फिर प्रमोशन भी मिला। सोचा था कि गोल्ड जीतेंगे, तब जाकर प्रमोशन मिलेगा। तब ही डीएसपी या तहसीलदार वगैरह बनेंगे। अब भगवान जो भी दे देंगे, वही मुझे मंजूर है। सवाल: जीवन में कौन-सा दौर सबसे संघर्ष वाला रहा? जवाब: अक्टूबर- 2025 में जब मेरे घुटने में चोट लगी, उसके 2 महीने बाद पापा की मौत हो गई। पापा और मम्मी ने मुझे बहुत आगे बढ़ाया। पापा हमेशा सपोर्ट करते थे। मैं कई बार हार जाती थी। उसके बाद भी वह सपोर्ट करते थे कि हार गई तो कोई बात नहीं, जीत भी होगी। हारने पर भी पापा ने कभी निराश नहीं होने दिया, उनका सपोर्ट ही मुझे यहां तक लाया। मम्मी-पापा ने मुझे हमेशा आगे बढ़ाया। मम्मी को स्पोर्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अभी परिवार में मम्मी, मैं, एक भाई और बड़ी बहन हैं। बहन की शादी हो चुकी है। सवाल: बचपन में किस तरह से तैयारियां कीं, शुरुआत कैसे हुई? जवाब: जब मैं छोटी थी, तब हम त्रिपुरा में अपने गांव में रहते थे। मेरे पापा ही मुझे स्कूल छोड़ने जाते थे। मैं बचपन में दौड़ की तैयारी करती थी। जिला स्तर पर भी बहुत मेडल लाए। उसके बाद पापा भी हौसला बढ़ाते गए कि और मेहनत करो, आगे बढ़ो। बाद में मैंने जूडो चुना। मैंने स्टेट में जीत हासिल की तो परिवार में खुशी आई। सवाल: वेट कंट्रोल के लिए क्या भूखे रहना पड़ा? जवाब: वेट कंट्रोल करने के लिए बहुत कुछ छोड़ना पड़ा। मीठा छोड़ना पड़ा। जब दिल्ली में थी, तब कोच ने कहा कि अब गोल्ड आने के बाद ही मीठा खाना। महज 2 चम्मच चावल खाती थी। गेम्स के 10 दिन पहले खाना कम करना पड़ा। पानी भी कम पीती थी। वर्कआउट अधिक करना पड़ा। सवाल: स्पोर्ट्स के लिए संघर्ष कैसा रहा? जवाब: दिसंबर- 2025 में ब्रेन स्ट्रोक से पापा का निधन हो गया। कभी सोचा नहीं था, पापा की ऐसे डेथ हो जाएगी। पिता के जाने के बाद मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। लेकिन, 2 महीने बाद एशियन गेम्स के ट्रायल्स हुए, जिसमें मैं नेशनल स्तर पर पहले स्थान पर रही। अस्मिता को काशी की मिठाई बहुत पसंद है अस्मिता डे का बनारस से भी लगाव है। खाली समय में वह बनारस में अपने दोस्त और जूडो खिलाड़ी विजय यादव के साथ सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करती हैं। विजय इस समय लखनऊ में बीकेडी तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया- अस्मिता 15 दिन बाद बनारस आएंगी। अस्मिता को बनारस की मिठाई बहुत पसंद है। वह यहां जब आती हैं, तो मिठाई रोज खाती हैं। अस्मिता डे की 28 जुलाई, 2023 को गाजियाबाद में कॉन्स्टेबल के पद पर जॉइनिंग हुई थी। पुलिस लाइन में पोस्टिंग मिली। नेशनल में गोल्ड जीतने के बाद आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया गया। वे 23 मार्च, 2026 को दरोगा बनीं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी की महिला दरोगा कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतकर रो पड़ीं, कहा-जहां से आती हूं, वहां इतना बड़ा सपना देखना आसान नहीं गाजियाबाद की दरोगा अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने जूडो में कनाडा की खिलाड़ी को मात दी। गोल्ड जीतने के बाद वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में तेज बारिश, संभल में घरों में घुसा पानी:बिजनौर के 6 गांवों में बाढ़, कमर तक पानी में बैलगाड़ी चली; 57 शहरों में अलर्ट
    Next Article
    'मैं चाहता हूं मेरी आत्मा भटकती रहे':'पत्नी को लाश छूने मत देना...' लिखकर बॉडी बिल्डर ने सहारनपुर में गोली मारकर जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment