Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की डांट से नाराज छात्रा ने छोड़ा घर:चंदौली से सुल्तानपुर पहुंची, स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा, परिवार से मिलाया

    4 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक 14 वर्षीय छात्रा को उसके परिवार से मिलाया है। यह बालिका अपनी मां की डांट से नाराज होकर घर से निकल गई थी और सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली थी। यह घटना 1 अप्रैल को शाम करीब 6:55 बजे की है। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम को एक नाबालिग बालिका अकेले घूमती हुई मिली। संदेह होने पर महिला हेल्प डेस्क की मदद से उसे थाने लाया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में बालिका ने अपनी पहचान श्वेता (बदला हुआ नाम) के रूप में बताई। वह चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के महुजी गांव की निवासी है और कक्षा 6 की छात्रा है। उसने बताया कि वह अपनी मां की डांट से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल आई थी। थानाध्यक्ष जीआरपी सुल्तानपुर, भोला शंकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। बालिका द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से उसकी मां, शीला देवी से संपर्क साधा गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन सुल्तानपुर और बाल कल्याण समिति (CWC) को सूचित किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 2 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जीआरपी सुल्तानपुर पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना की। इस अभियान में उपनिरीक्षक मो. आरिफ, महिला कॉन्स्टेबल नीतू वर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। साथ ही, किसी भी लावारिस बच्चे की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने का आग्रह किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत में गैस और तेल की कोई कमी नहीं:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कमी देश में नहीं अखिलेश यादव के दिमाग में है
    Next Article
    उत्तर मध्य रेलवे ने स्क्रैप बेचकर ₹316.87 करोड़ कमाए:निर्धारित लक्ष्य से 41.87 करोड़ अधिक राजस्व अर्जित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment