Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में गैस और तेल की कोई कमी नहीं:कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- कमी देश में नहीं अखिलेश यादव के दिमाग में है

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में डीएम और एसएसपी के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'होर्मुज' से भारतीय तिरंगा लगे जहाज लगातार तेल और गैस लेकर आ रहे हैं। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि असल कमी संसाधनों की नहीं, बल्कि अखिलेश यादव की सोच और उनके दिमाग में है। गौशालाओं में बनेगा 'भूसा बैंक', लू से बचाव के सख्त निर्देश पशुधन मंत्री ने गर्मियों के दस्तक देते ही निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए नई रणनीति साझा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अब हर गौशाला स्तर पर 'भूसा बैंक' बनाया जाएगा ताकि चारे की कोई कमी न रहे। इसके साथ ही बढ़ते तापमान को देखते हुए गौशालाओं में पानी और लू से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश की साढ़े 7 हजार गौशालाओं में गायों के बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने 6 विभागों की विशेष कमेटी बनाई है। अवैध कब्जों पर चलेगा चाबुक, नस्ल सुधार के लिए सस्ता सीमन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भू-माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन गोचर भूमियों पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें तत्काल मुक्त कराया जाएगा और वहां हरा चारा बोया जाएगा। पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब केवल 'बछिया' पैदा हो, इसके लिए विशेष सीमन जो पहले 300 रुपये में मिलता था, अब मात्र 100 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा किसानों की फसलों के नुकसान पर डीएम को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। एनकाउंटर और कानून व्यवस्था पर बेबाक राय समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता सपा सरकार को एक साल भी बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि 'हाफ एनकाउंटर' इसलिए हो रहे हैं ताकि अपराधी गलत काम करने से डरें। उन्होंने व्यवसायों से गौशालाओं में भूसा दान करने की अपील की और बताया कि कई व्यापारियों ने स्वेच्छा से इसकी घोषणा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में हक की बात, छात्राओं ने रखी समस्याएं:डीएम ने अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश
    Next Article
    मां की डांट से नाराज छात्रा ने छोड़ा घर:चंदौली से सुल्तानपुर पहुंची, स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ा, परिवार से मिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment