Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां के सामने बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, मौत:चीख सुनकर दौड़े परिजन तो छोड़कर भागा, बहराइच में नल पर पानी पीने गया था

    10 hours ago

    1

    0

    बहराइच में तेंदुआ मां के सामने 9 साल के बच्चे को उठा ले गया। शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर पीछा किया। तेंदुआ, बच्चे को छोड़कर भाग गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा घर के बाहर लगे नल से पानी भर रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया। बच्चे की गर्दन पर तेंदुए के दांत के गहरे निशान हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि मृतक की मां को 10 हजार की सहायता दी गई है। मामला जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कतर्निया वन्यजीव प्रभाग के सुजौली इलाके का है। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… सुशीला अपने बच्चों के साथ सुजौली गांव में रहती है। पति राजू की 5 साल पहले मौत हो गई थी। सुशीला ने बताया कि बेटा राजवीर (9) सोमवार रात 10 बजे घर के पास नल पर पानी भरने गया था। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया। राजवीर की चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। शोर मचाकर तेंदुए को घेरने की कोशिश की तो वह राजवीर को छोड़कर जंगल में भाग गया। तेंदुए के हमले में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव के ही लोग घायल बच्चे को सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजवीर के अलावा सुशीला के 4 बच्चे और हैं। इनमें काजल (14), नंदनी (11), आर्यन (7) और निर्भया (5) है। राजवीर तीसरे नंबर था। वह क्लास 3 में पढ़ता था। गांव से जंगल की दूरी करीब 3 से 4 किलोमीटर है। ग्रामीणों के मुताबिक, घटना की सूचना वन विभाग को देने के लिए भी लगातार फोन मिलाया गया, लेकिन रेंज कार्यालय से संपर्क नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पहले भी वन्यजीवों की आवाजाही होती रही है। बच्चे की मौत के बाद लोग रात में घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। बाढ़ के कारण जंगह के बाहर आ रहे वन्यजीव वन अधिकारियों का कहना है कि इस वक्त बारिश और बाढ़ से जंगल का काफी हिस्सा प्रभावित है। इस वजह से तेंदुए, बाघ और अन्य वन्यजीव जंगली क्षेत्रों से बाहर निकल रहे हैं। वन अधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटनास्थल के पास तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। इलाके में कैमरा लगाए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- बहू ने कहा था-ससुर को मार दो, 6 लाख दूंगी:कानपुर में नौकर को गजरा देने के बहाने बुलाया; पढ़िए कैसे मर्डर की साजिश रची 20 दिन पहले शालू भाभी ने मुझे बुलाया। कहा- मेरे ससुर विनीत मिनोचा की हत्या कर दो या एक्सीडेंट करा दो। बदले में 6 लाख रुपए दूंगी। मैंने मना किया तो बोलीं- डरो नहीं, मैं तुम्हारे साथ हूं। एक्सीडेंट के लिए तैयार नहीं था, तो उन्होंने कहा- सोते समय तकिए से मुंह दबा देना। लोगों को हार्टअटैक से मौत लगेगी। काम के बाद तुम्हें नौकरी पर रख लूंगी। यह कहना है विनीत मिनोचा की हत्या के आरोपी विशाल का। उसने बताया कि इसके बाद दोस्त राजकिशोर को प्लान में शामिल किया। 30 हजार रुपए देने का लालच दिया। शालू भाभी ने मुझसे कहा कि मुझे गजरा देने के बहाने अपार्टमेंट आना। सिक्योरिटी गार्ड को अपना नाम विशाल की जगह शिवम बताना। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    28-साल की महिला सिपाही को थाने में गोली लगी, मौत:कौशांबी में कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा; 3 महीने पहले नौकरी लगी थी
    Next Article
    यूपी में रंगों की राजनीति कितनी असरदार?:क्या जातीय-धार्मिक समीकरण भी प्रभावित होते हैं; पार्टियों ने खुद को रंगों से क्यों जोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment