Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंबई में पुलिस पर हमले का आरोपी प्रयागराज से अरेस्ट:STF ने पकड़ा, पुलिसकर्मियों पर तलवार, चाकू से किया था वार

    9 hours ago

    1

    0

    मुंबई में पुलिस टीम पर हमले के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई यूपी एसटीएफ और मुंबई पुलिस की टीम ने की। गिरफ्तार युवक कुछ दिन पहले नवी मुंबई में एंटीनाकोटिक्स रेड के दौरान पुलिस टीम पर हमले की घटना में शामिल था, ऐसा दावा पुलिस ने किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. सुहैल पुत्र शकील शेख, निवासी मानखुर्द गेवड़ी, मुंबई के रूप में हुई है। उसे मऊआईमा कस्बे से पकड़ा गया।बताया गया है कि नवी मुंबई के उल्वे इलाके में 31 जनवरी की रात एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन के दौरान ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। हमलावरों ने तलवार, चाकू, हॉकी स्टिक और देसी कट्टों की बट से पुलिसकर्मियों पर वार किया। इतना ही नहीं, एक पुलिसकर्मी को बाइक से कुचलने की भी कोशिश की गई थी। इस मामले में थाना उल्वे, नवी मुंबई में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। यूपी में छिपे होने की मिला था इनपुट मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल मो. सुहैल उत्तर प्रदेश में छिपा हुआ है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया। एसटीएफ लखनऊ इकाई को इनपुट मिला कि आरोपी प्रयागराज के मऊआईमा क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने आने वाला है। गिरफ्तारी के डर से भाग आया था प्रयागराज सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मुंबई में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा है और पुलिस की रेड के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह मुंबई से भागकर प्रयागराज आ गया था। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई मुंबई में की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अच्छा होगा अगर ईरान में...', ट्रंप ने फिर खामेनेई शासन को धमकाया
    Next Article
    नोएडा में जमीन बेचने के मामले में 63 पर FIR:फर्जी दस्तावेजों के जरिए GPA करने का आरोप, महिला के विरोध करने पर मिली थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment