Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:11 दिनों से चकमा दे रही थी; यूपी STF ने बहन और ड्राइवर के साथ दबोचा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी STF ने मंगलवार को उसकी बहन और ड्राइवर दानिश को भी दबोचा है। तीनों को आज ही लखनऊ लाया जा सकता है। श्रद्धा दुबे 11 दिनों से फरार थी। 9 अक्टूबर को करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई थी। दावा है कि वह लखनऊ से सीतापुर होते हुए बहराइच के रास्ते नेपाल पहुंच गई थी। 18 अक्टूबर को नेपाल से वापस यूपी लौट आई। उसने ANI न्यूज एजेंसी को इंटरव्यू दिया। श्रद्धा ने कहा- ‘मैंने शिवा की हत्या नहीं की है। शिवा मेरी आंखों के सामने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदा था।’ इसके बाद उसकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी। सूत्रों के मुताबिक, मॉडल श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर पहले कार से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद तीनों ने वहां से फ्लाइट पकड़ी और महाराष्ट्र रवाना हो गए थे। 2 तस्वीरें देखिए… फरारी के दौरान श्रद्धा ने 3 वीडियो जारी किए फरारी के दौरान हत्यारोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने 12 घंटे के भीतर 3 वीडियो जारी किए। इन वीडियोज में उसने खुद को निर्दोष बताने के साथ किसी भी साजिश से इनकार किया। उसने दावा किया कि शिवा काफी कर्ज में था और उसने सुसाइड किया। जानें मॉडल ने वीडियो में क्या-क्या कहा… पहला वीडियो: मॉडल श्रद्धा दुबे ने 5 मिनट 18 सेकंड के वीडियो में अपना पक्ष रखा। उसके मुताबिक, 7 अक्टूबर से पहले 5-6 दिन से उसकी शिवा से बात नहीं हुई थी। उस दिन शिवा ने कपूरथला चौराहे की चाय की दुकान से उसके ड्राइवर को फोन करवाया। शिवा रो रहा था। श्रद्धा ने उसे दो बार कॉल किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब 2 बजे शिवा का दोबारा फोन आया। लोकेशन मिलने पर वह BMW से श्रद्धा से मिलने पहुंचा। दोनों ने बातचीत की और फिर कैफे गए। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा ने बीयर पी रखी थी। इसके बाद शिवा उसकी कार से और उसका ड्राइवर शिवा की कार से चला। फिर शिवा, श्रद्धा के साथ उसके घर पहुंचा। दूसरा वीडियो: श्रद्धा ने कहा कि 8 अक्टूबर की सुबह उसकी बहन घर आई थी। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है और वह शिवा को अच्छी तरह जानती भी नहीं थी। श्रद्धा के मुताबिक, बहन की कॉल डिटेल से यह साफ हो जाएगा। श्रद्धा ने दावा किया कि उस दिन दोनों साथ रहे, घूमने गए और सब कुछ सामान्य था। शाम को शिवा के दोस्त अश्विनी मिश्रा और हर्ष भी घर आए थे। उसने कहा कि अगर शिवा के साथ प्रताड़ना हुई होती, तो उसके दोस्त पुलिस को बताते। श्रद्धा के मुताबिक, वह शिवा को चार महीने से जानती थी और दोनों पिछले दो महीने से रिलेशनशिप में थे। शिवा की मां के लिव-इन में रहने के दावे पर उसने कहा कि शिवा लगातार उसके साथ नहीं रहता था। वह करीब 15 दिन साथ रहने के बाद 2-4 दिन के लिए गायब हो जाता था। बातचीत बंद रहने के दौरान शिवा अपनी बहन और जीजा के साथ केदारनाथ गया था। तीसरा वीडियो: श्रद्धा दुबे ने दावा किया कि शिवा शर्मा पर 15 से 20 लाख रुपए का कर्ज था। उसके मुताबिक, कर्जदारों के फोन आने से शिवा परेशान रहता था। श्रद्धा ने कहा कि उसके पास कर्ज से जुड़े स्क्रीनशॉट हैं और उसने शिवा का फोन पुलिस को भिजवा दिया है। उसने पुलिस से कॉल डिटेल की जांच करने की मांग की। श्रद्धा के मुताबिक, शिवा कर्ज न चुका पाने पर आत्महत्या करने की बात कहता था। उसने दावा किया कि 9 अक्टूबर की सुबह दोनों ने साथ चाय पी थी। उस दिन शिवा ने पहली बार वॉशरूम का दरवाजा बंद किया, तो उसे शक हुआ। उसने अपनी बहन को अंदर देखने भेजा, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही शिवा बालकनी से कूद गया। श्रद्धा ने सवाल उठाया कि कोई अपने ही फ्लैट से किसी को नीचे क्यों फेंकेगा। उसने कहा कि शिवा को खोने का दुख उसे भी है। मीडिया से परेशान न करने की अपील करते हुए उसने अपनी मानसिक परेशानी जाहिर की। अब जानिए शिवा के वीडियो के बारे में… शिवा शर्मा के 2 वीडियो भी गुरुवार को सामने आए थे, जो उसकी मौत से पहले के हैं। वीडियो में एक महिला शिवा को धमका रही। दावा है कि वह महिला श्रद्धा दुबे है। हालांकि, पुलिस ने अब तक पुष्टि नहीं की है। श्रद्धा सोने की तीन चेन और एक ब्रेसलेट चोरी करने का आरोप लगा रही है। शिवा से करीब 6 लाख रुपए वापस करने के लिए कहती है। शिवा पैसे लौटाने का भरोसा देता है। वह कहता है- ‘मैं लिखकर दे रहा हूं कि पैसा वापस कर दूंगा। मेरी गाड़ी रख लो और मुझे पैसे दे दो।’ अब पढ़िए पूरा मामला क्या है… 9 अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत:हरदोई में बीमार बहन को देखने जा रहा था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
    Next Article
    होटल मैनेजर की सड़क हादसे में मौत:दिल्ली से शादी में शामिल होने आ रहे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment